{"_id":"6706c83067f0620bbb014794","slug":"social-audit-team-verified-the-development-works-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-122048-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सोशल ऑडिट टीम ने विकास कार्यों का किया सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सोशल ऑडिट टीम ने विकास कार्यों का किया सत्यापन
Wed, 09 Oct 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली के ग्राम पंचायत उदहा, सोनहन, शिवबखरी और तेजपुर में बुधवार को सोशल ऑडिट टीम ने गांवों में कराए गए विकास कार्यों का धरातलीय सत्यापन किया। साथ ही बैठक में ग्रामीणों और मनरेगा मजदूरों से सामाजिक पुष्टि की।
सोशल ऑडिट टीम के कोआर्डिनेटर देवेन्द्र तिवारी ने शिवबखरी, कालिंदी यादव ने सोनहन, उदहा में सत्यभामा और तेजपुर में ज्ञानेंद्र सिंह ने ऑडिट किया। इन लोगों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-2024 का सोशल ऑडिट किया जा रहा है।
दो दिन धरातलीय अंकेक्षण होता है फिर तीसरे दिन बैठक करके कराए गए कार्यों के अभिलेखों और जॉब कार्ड धारकों, आवास का सत्यापन कर मनरेगा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जाता है। सोशल आडिट टीम द्वारा जांच के बाद अनियमितता रिपोर्ट मनरेगा निदेशालय को भेज दी जाती है।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधान रामदवन, मो शइद , राम सुरेश यादव, राजेन्द्र निषाद, इमरान खान, राम उजागिर दुबे, सुनील सिंह, आलोक, अमित दुबे आदि मौजूद रहे।