{"_id":"68cd9e0b247b4d4bd201dcc6","slug":"social-audit-team-verified-development-works-in-pauli-block-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-138616-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सोशल ऑडिट टीम ने पौली ब्लॉक में विकास कार्यों का किया सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सोशल ऑडिट टीम ने पौली ब्लॉक में विकास कार्यों का किया सत्यापन
Fri, 19 Sep 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
पौली के अजावं में आडिट टीम कार्यों का सत्यापन करती-स्रोत ग्रामीण
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली अंतर्गत ग्राम पंचायत अजांव, बरगदवा, बछइपुर तथा मटौली में शुक्रवार को सोशल ऑडिट टीम ने विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया। ग्रामीणों की खुली बैठक में विभिन्न परियोजनाओं तथा जॉब कार्ड धारकों से संबंधित विषय पर सामाजिक अंकेक्षण किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत बरगदवां में अमृत बाला, मटौली में अर्चना मिश्रा, अजांव में अब्दुल्लाह और बछईपुर में अखिलेश शर्मा ने खुली बैठक ग्रामीणों के सामने संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 में कराए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। ग्राम पंचायत में उक्त वित्तीय वर्ष में कराई गई परियोजनाओं की ग्राम वासियों ने पुष्टी की। साथ ही साथ जॉब कार्ड धारकों को रोजगार मिलने की भी पुष्टि हुई। ग्राम पंचायत के उपस्थित ग्रामीणों ने अन्य विषय उठाते हुए ग्राम पंचायत में और विकास कार्य कराए जाने की मांग की गई।
बैठक में राजेश यादव, सतीश कुमार, प्रधान मुकेश यादव, अजय यादव, कृष्ण जीवन यादव, महेन्द्र यादव, विजय, लालचंद, अर्चना आदि लोग मौजूद रहे।