फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Social audit of development works of five villages conducted

Sant Kabir Nagar News: पांच गांवों के विकास कार्यों की हुई सोशल ऑडिट

Wed, 29 Jan 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 29 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Social audit of development works of five villages conducted
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के पांच ग्राम पंचायतों में बुधवार को सोशल ऑडिट की गई। दो स्थानों पर बैठक नहीं हो सकी। बैठक में मनरेगा से कराए कार्य और आवास से संबंधित जानकारी ग्रामीणों से लेकर पुष्टि की गई। इस दौरान कुछ लोगों ने आवास दिलाने की भी मांग की।
विज्ञापन

मनरेगा सहित अन्य विकास योजनाओं के सत्यापन के लिए शासन मंशा अनुरूप सोशल ऑडिट कर इसका सत्यापन किया जा रहा है। बुधवार को क्षेत्र के परमेश्वरपुर, रतनपुर, पडरहा, रेवटा, सकरैचा आदि में तीन दिन से लगातार टीम भौतिक निरीक्षण कर अभिलेख के अनुरूप मनरेगा मजदूरों व ग्रामीण से पूछ-ताछ कर पुष्टि कर रहे हैं। चौथे दिन पंचायत भवन पर बैठक कर ग्रामीणों से एक एक कार्य योजना पढ़कर पुष्टि की।
विज्ञापन

बैठक में ग्रामीणों ने नए आवास दिलाने की बात कही। ब्लाक कर्मियों ने समझाया कि पात्रता सूची कार्य शुरू हुआ है। श्रेणी में होने पर आवास मिल सकेगा। किसी कारणवश दो ग्राम पंचायत पिड़ारी पूर्वी और परसा उर्फ फिदाईपुर में ऑडिट नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि एडवोकेट हनुमान प्रसाद चौधरी, पूर्व प्रमुख शिव नाथ यादव, राजनाथ यादव, संतोष आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed