{"_id":"653abd0a88a8a2cc5608f214","slug":"smart-farming-robot-tesla-coil-farmers-helping-instrument-projects-appreciated-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-4690-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्मार्ट फार्मिंग रोबोट, टेस्ला कॉइल, फार्मर्स हेल्पिंग इंस्ट्रूमेंट प्रोजेक्ट सराहे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्मार्ट फार्मिंग रोबोट, टेस्ला कॉइल, फार्मर्स हेल्पिंग इंस्ट्रूमेंट प्रोजेक्ट सराहे गए
Fri, 27 Oct 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद की अटल टिंकरिंग लैब में विज्ञान मेला का आयोजन हुआ। यह विज्ञान मेलमा छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य तथा कल्याण के लिए परितंत्र को समझना विषय पर आयोजित हुआ। इसमें 150 प्रोजेक्ट के साथ 300 छात्र-छात्राए शामिल हुए। विद्यार्थियों के बनाए गए स्मार्ट फार्मिंग रोबोट, टेस्ला कॉइल, फार्मर्स हेल्पिंग इंस्ट्रूमेंट प्रोजेक्ट सराहे गए।
अटल टिंकरिंग लैब के प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि कुल 150 प्रोजेक्ट और मॉडलों में से 10 क्रियाशील 10 अक्रियाशील तथा 130 सूक्ष्म परियोजनाएं सम्मिलित थीं। अटल टिंकरिंग लैब के अजय कुमार की स्मार्ट फार्मिंग रोबोट, आनंद मौर्य की टेस्ला कॉइल, राहुल कनौजिया की फार्मर्स हेल्पिंग इंस्ट्रूमेंट, अंकिता मिश्रा की स्मार्ट बल्ब शीर्ष 20 प्रोजेक्ट में अपने स्थान बनाने में सफल रहे। यह समस्त प्रोजेक्ट 28 अक्तूबर को होने वाली जनपद स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभा करेंगे।
इसी प्रकार सूक्ष्म परियोजनाओं में प्रियांशु वर्मा की आईओटी बेस्ड स्मार्ट डस्टबिन, सुशील कुमार की माइग्रेटरी स्पीशीज ऑफ बर्ड्स पापुलेशन डिक्लिन इन बखिरा लेक, जयकुमार चौरसिया की रियूजिंग ऑफ ओल्ड बुक्स एंड प्लास्टिक, अंजू प्रजापति की ब्लैक डस्ट रिमूवल टेक्निक, आकांक्षा सिंह की जीरो फूड वेस्ट इनीशिएटिव इन खलीलाबाद, प्रगति पाठक के वेस्ट डिस्पोजल मैनेजमेंट एंड सेग्रीगेशन सिस्टम, सुमित कुमार के एप्रोप्रिएट फूड एट एप्रोप्रिएट टाइम, सानिया जावेद की एलपीजी गैस लीकेज इंडिकेटर तथा नॉन वर्किंग मॉडल में कक्षा छह के मोहम्मद अजीम, मोहम्मद तनवीर, मनीष, कुंदन, नमन चौरसिया, राजकुमार चौहान का स्मार्ट होम को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि कॉलेज के पुरातन छात्र व इसरो के वैज्ञानिक मिशन चंद्रयान-3 के रोवर साइंटिस्ट डॉ. विजय वर्मा ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए मार्गदर्शन किया। इसरो के अपने अनुभवों को छात्र छात्राओं में साझा किया। इस अवसर पर प्रबंधक अमरनाथ रूंगटा, प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह,अश्विनी श्रीवास्तव, उदयभान सिंह, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, योगेंद्र सिंह, दिनेश चंद्र यादव, उदयभान सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।