{"_id":"5daf34e58ebc3e93a3344add","slug":"smart-class-conduct-in-107-school-khalilabad-news-gkp3265597159","type":"story","status":"publish","title_hn":"107 स्कूलों में लगेंगे स्मार्ट क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
107 स्कूलों में लगेंगे स्मार्ट क्लास
विज्ञापन
107 स्कूलों में लगेंगे स्मार्ट क्लास
- 2 .71 करोड़ के प्रस्ताव को जिला स्तरीय अनुमोदन कमेटी ने दी स्वीकृति
- शासन से जल्द ही प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले के 107 स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से 2.71 करोड़ के तैयार किए गए प्रस्ताव को जिला स्तरीय अनुमोदन कमेटी ने स्वीकृति प्रदान की है। प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही शासन से मंजूरी मिल जाएगी। उसके बाद बच्चों को आधुनिक तरीके से शिक्षा दी जाएगी।
बहुक्षेत्रक विकास कार्यक्रम को परिवर्तित करके अब उसका नाम प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम कर दिया गया है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत जनपद के परिषदीय स्कूलों, इंटर कॉलेजों और आधुनिकीकरण योजना से आच्छादित मान्यता प्राप्त मदरसों में स्मार्ट क्लास संचालित करने का खाका तैयार किया गया। इस योजना के तहत कुल 107 स्कूलों को चयनित किया गया है। चयनित स्कूलों में डिजिटल तरीके से बच्चों को शिक्षा दी जानी है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तनमय पांडेय ने बताया कि 107 स्कूलों में स्मार्ट क्लास की स्थापना के लिए दो करोड़ 71 लाख 76 हजार का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिस पर जिला स्तरीय अनुमोदन कमेटी ने अपनी मोहर लगा दी है। उसके बाद प्रस्ताव को शासन को भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही शासन से इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। उसके बाद स्मार्ट क्लास का संचालन भी शुरू करा दिया जाएगा। इस योजना के तहत बच्चों को प्रोजक्टर से पढ़ाया जाएगा। बच्चों का ज्ञानवर्द्धन बढ़ाने की ओर प्रयास है।