फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   smadhan diwas

Sant Kabir Nagar News: 17 साल से लगा रही फरियाद, नहीं हो रहा समाधान

Sun, 03 Dec 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 03 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
smadhan diwas
धनघटा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियो की समस्या सुनते डीएम महेंद्र सिंह तंवर
समाधान दिवस पर लगा रहे फरियाद, न्याय न मिलने पर निराश लौट रहे
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें खलीलाबाद में ऐसे मामले आए, जिसमें पीड़ित 17 साल से चक्कर लगा रही है, पर उसको न्याय नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही एक पीड़ित 16 बार समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दे चुकी है, पर उस पर सुनवाई नहीं हुई।
खलीलाबाद तहसील में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता सीडीओ संत कुमार ने की। यहां पर कुल 68 मामले आए और मात्र का एक निस्तारण हो सका। इसी तरह से मेंहदावल में 47 मामले आए और चार का निस्तारण हुआ। धनघटा में डीएम महेंद्र सिंह तंवर के सामने 63 मामले आए और पांच का निस्तारण हुआ। प्रार्थना पत्रों का निस्तारण न होने पर फरियादी मायूस होकर लौट गए। इसमें सबसे ज्यादा मामले जमीन संबंधी विवाद के थे। कुल 60 से अधिक मामले ऐसे आए थे।
विज्ञापन


17 साल से लगा रही फरियाद, नहीं मिल रहा न्याय
खलीलाबाद तहसील दिवस में फरियाद लेकर पहुंची सिरमोहनी गांव की सुनीता सिंह का कहना था कि जमीन संबंधी विवाद में विपक्षी उसे तीन बार पीट चुके हैं। 2001 में उसके भाई को पीट दिया था। इससे उसका सिर फट गया था। केस कोतवाली में दर्ज है। 2009 में मां को मारपीट दिया। उसका भी केस कोतवाली में दर्ज है। 2019 में उसे पीटा, उसका भी केस दर्ज है। 17 साल से लगातार पुलिस, तहसील के चक्कर लगा रही हूंं। न्याय नहीं दिया जा रहा है। अधिकारी लेखपाल को भेजते हैं, पर वह गलत रिपोर्ट लगा देता है। उन्होंने अपनी जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 बार दिया प्रार्थना पत्र, नहीं हुई सुनवाई
खलीलाबाद तहसील में पहुंची कुईकोल निवासी लालती देवी ने बताया कि वह 16 बार प्रार्थना पत्र दे चुकी हैं। उसकी जमीन पर कुछ लोग काबिज हो गए हैं। जमीन पर कुछ भी बोने आदि से मना कर देते हैं। प्रार्थनापत्र देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती है। वे लोग खेत में बुआई के दौरान अनावश्यक व्यवधान डालते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी उनकी बातों को नहीं सुनते हैं। उन्होंने राजस्व टीम और पुलिस को भेज कर जमीन पर कब्जा दिलवाने की मांग की है।

धनघटा में जमीन संंबंधी विवाद के सर्वाधिक मामले
धनघटा। शनिवार को धनघटा तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। सर्वाधिक 39 मामले राजस्व विभाग से संबंधित पेश हुए। डेफरा गांव निवासी बालकिशुन आदि ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वर्ष 1999 में उन्हें आवासीय पट्टा मिला हुआ था। लेकिन उस जमीन पर गांव निवासी एक शख्स ने जबरन कब्जा कर रखा है। आज तक कब्जा नहीं मिला।

रामपुर निवासी राजबली का कहना था कि उनके पट्टे की जमीन पर गांव निवासी एक आदमी ने जबरन कब्जा कर रखा है। इस पर कब्जा दिलाए जाने के लिए प्रत्येक संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देता चला आ रहा हूं। लेकिन समस्या ज्यों की त्यों पड़ी हुई है। गायघाट निवासी राम बुझारत ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनकी जमीन पर गांव के ही एक आदमी ने कब्जा कर रखा है। इसकी पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र देता चला आ रहा हूं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed