फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Slogans raised against construction of sub-district office building

Sant Kabir Nagar News: उपनिबंधन कार्यालय भवन निर्माण के विरोध में नारेबाजी

Thu, 05 Dec 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 05 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Slogans raised against construction of sub-district office building
धनघटा। उपनिबंधन कार्यालय के भवन निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं का धरना 15 दिनों से जारी है। गुरुवार को अधिवक्ताओं ने प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि जब तक तहसील की जमीन पर भवन निर्माण शुरू नहीं किया जाता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने में शामिल बार एसोसिएशन धनघटा के तहसील अध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष लाल शरण सिंह ने कहा कि तहसील की खाली पड़ी भूमि पर भवन निर्माण जब तक नहीं हो जाता तब तक अधिवक्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा। पंद्रह दिनों से जारी धरने के चलते तहसील की न्यायिक प्रक्रिया पटरी से उतर चुकी है। वादकारी परेशान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि दान में मिले विवादित भूमि पर भवन का निर्माण कानूनी दृष्टिकोण से उचित नहीं है। कुछ लोगो के षड्यंत्र के तहत तहसील के नाम खाली भूमि पर भवन निर्माण नहीं कराया जा रहा है। उपनिबंधक भवन को लेकर अधिवक्ता मंडलायुक्त बस्ती व डीएम को अवगत भी करा दिए हैं, इसके बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर केशव पाठक, शांता श्रीवास्तव, राधेश्याम मौर्य, प्रेम नरायन मिश्र, चन्द्रभान पांडेय, योगेश श्रीवास्तव, रविशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed