फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Skin patients reached the health fair in large numbers

Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे त्वचा के मरीज

Mon, 19 Jan 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 19 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Skin patients reached the health fair in large numbers
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम में लगे जन आरोग्य मेले में दवाएं लेते मरीज। संवाद
संतकबीरनगर। रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले में त्वचा से संबंधित मरीजों की अधिकता रही। ठंड के चलते खांसी, सांस लेने में दिक्कत और बुखार की शिकायतें आम रहीं। सर्वाधिक 222 मरीज त्वचा के और सांस से संबंधित बीमारियों के 143 मरीजों का इलाज किया गया। शुगर के 127 और बुखार के 42 मरीजों का परीक्षण कर चिकित्सकों ने दवाएं दीं। इसके साथ ही 22 मरीजों में मलेरिया के लक्षण मिले। उन्हें जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सभी 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले में 1107 मरीजों का इलाज हुआ।
विज्ञापन


उप नगरीय स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम पर इलाज कराने सबसे ज्यादा महिलाएं पहुंची। इसमें सबसे ज्यादा स्कीन, पेट दर्द, बुखार, घुटने में दर्द, उल्टी दस्त के मरीज शामिल रहे। इसके साथ ही त्वचा की समस्या और ब्लड प्रेशर की समस्या को लेकर मरीज पहुंचे। इन मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया और दवा ली। शिविर में जांच कराने आए राजेश, नीरज, रूकसान, बदरू आदि ने बताया कि उन्हें खांसी और बुखार आ रहा है।
विज्ञापन

शिविर में मौजूद चिकित्सक ने मरीजों का इलाज किया और दवा दी। डॉ श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 117 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। इस मौके पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे। इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार में भी आरोग्य मेला लगा। यहां 42 मरीजों ने इलाज कराया। इस दौरान फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव, विद्यासागर पांडेय, चंद्र कला आदि मौजूद रही। सीएमओ डॉ रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे शिविर में 1107 मरीजों का इलाज हुआ है। पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0

एक सप्ताह से खांसी और हल्का बुखार था। डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर जांच की। तीन पांच दिन की दवाएं दी हैं और पांच दिन बाद दोबारा दिखाने के लिए कहा है। -राजेश कुमार, निवासी बघौली



0

पांच दिनों से सर्दी और बुखार है। दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिला तो शिविर में दिखाने आया था। यहां पर पांच दिन की दवा मिली है। इसके साथ ही सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। -प्रहलाद निवासी कांशीराम आवास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed