फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   six women arrest

Sant Kabir Nagar News: झांसा देकर जेवर चुराने के प्रयास में छह महिलाएं गिरफ्तार

Sun, 25 Jun 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 25 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
six women arrest
बस्ती। नगर पंचायत गायघाट के सूर्यनगर वार्ड निवासी युवती से टप्पेबाजी कर जेवर हड़पने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सभी घुमंतू महिलाओं ने बकरी चराने गई युवती को टोटका करने का झांसा देकर उसका जेवर मंगा लिया था। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी को न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह गायघाट के सूर्यनगर वार्ड की रहने वाली 22 वर्षीया राधिका झारखण्डेश्वर नाथ मंदिर के पास बकरी चराने गई थी। तभी भीख मांगने के बहाने घुमंतू प्रजाति की तीन महिलाओं ने झाड़फूंक कर जीवन से दुख दूर करने का झांसा देकर राधिका को भरोसे में ले लिया। उससे कहा कि घर से जेवर लेकर आओ और उससे वह लोग टोटका करेंगी। राधिका घर का जेवर लेकर जब महिलाओं के पास पहुंच गई तो कुछ लोगों ने देखकर शोर मचा दिया। लोगों ने घेरकर तीनों महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तलाशी के बाद महिलाओं के पास से राधिका का सोने का झुमका,चांदी का पाजेब वापस दिला दिया। इसके बाद दो अलग-अलग जगहों से तीन और महिलाओं को भी हिरासत में लेकर कलवारी थाने ले गई। जहां उनके विरुद्ध चोरी का प्रयास व धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया। गिरफ्तार महिलाओं में जनपद संतकबीरनगर के धनघटा थानांतर्गत बारीडीह लोहरैया निवासी सरिता, सरिता उर्फ नूरजहां, प्रतिमा, फातिमा, संगीता और गुलाबी शामिल हैं। इन सबके पास से कुछ रुपये और जेवर भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed