{"_id":"60450a948ebc3e592578eed9","slug":"six-problem-solve-in-lok-adalat-khalilabad-news-gkp3874708124","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष लोक अदालत में छह मामलों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष लोक अदालत में छह मामलों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय परिसर में लोक अदालज का आयोजन हुआ। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : KHALILABAD
विशेष लोक अदालत में छह मामलों का हुआ निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर पारिवारिक न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। महिला दिवस की एक दिन पूर्व हुए इस आयोजन में पारिवारिक एवं महिलाओं से संबंधित छह मामलों का निस्तारण किया गया।
जनपद एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महफूज अली की अध्यक्षता में तथा प्रधान न्यायाधीश शकील अहमद खां के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा परिवार न्यायालय परिसर में पारिवारिक मामलों को लेकर विशेष लोक अदालत का आयोजन हुआ। प्राधिकरण के सचिव सत्य प्रकाश आर्य ने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश की कोर्ट में छह मुकदमे लगाए गए, जिसमें से तीन का निस्तारण किया गया। इसी प्रकार अपर प्रधान न्यायाधीश की कोर्ट में तीन मामले आएं। सभी का निस्तारण कर दिया गया। इस प्रकार कुल नौ मामलों में से छह का निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर अपर प्रधान न्यायाधीश राजेश कुमार पंचम, ब्रजेश सिंह, गोविंद कुमार, सौरभ कुमार गुप्ता, सत्येंद्र स्वर्णकार, पवन कुमार, राजकुमार, आर. भवन चौधरी, सुगांती, सुधीर, अश्वनी, विनोद, श्यामलाल, इंद्रसेन, राम अनुज राय, राकेश श्रीवास्तव, अधिवक्ता अरुण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।