{"_id":"614e09948ebc3e02dd1e8382","slug":"six-place-khalilabad-news-gkp410468777","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेचना निस्तारण में जिला प्रदेश में छठे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेचना निस्तारण में जिला प्रदेश में छठे स्थान पर
विज्ञापन
- बेहतर कार्य करने वाले सात उपनिरीक्षकों को एसपी ने किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शासन द्वारा की गई कानून व्यवस्था/अपराध समीक्षा में पंजीकृत अभियोगों की विवेचनाओं के निस्तारण में जिले को प्रदेश में छठा स्थान मिला है। इस पर एसपी ने समस्त पुलिस कर्मियों को बधाई दी है। इसके साथ ही बेहतर विवेचना करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि समय-समय पर विवेचना निस्तारण का अभियान चलाया गया और विवेचकों के साथ गोष्ठी कर विवेचनाओं को अतिसूक्ष्मता, अत्यंत लगन, कर्मठता तथा निष्पक्षता व त्वरित गति से संपादित करने हेतु निर्देशित किया गया। अभियान के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा लगातार विवेचना की समीक्षा अपने स्तर से की जा रही थी, सभी विवेचकों द्वारा पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुए विवेचनाओं का सफल निस्तारण किया गया। शासन की समीक्षा में जिले को प्रदेश में छठा स्थान के साथ-साथ जनपद को जोन गोरखपुर में दूसरा और परिक्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि विवेचना निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अव्वल सात विवेचकों प्रभारी चौकी बघौली बलराम पांडेय, प्रभारी चौकी कलेक्ट्रेट रजनीश राय, प्रभारी चौकी गोला बाजार अनिरुद्ध सिंह, एसआई हसमत अली, एसआई शैलेंद्र सिंह, एसआई जनार्दन सिंह, प्रभारी चौकी जगदीशपुर लालबिहारी निषाद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य पुलिस कर्मी भी बेहतर तरीके से कार्य करे। जिससे वह भी सम्मान पा सकें।