{"_id":"685995e80d29c93b30011356","slug":"six-pigs-died-under-suspicious-circumstances-case-registered-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-134546-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में छह सुअरों की मौत, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में छह सुअरों की मौत, केस दर्ज
Mon, 23 Jun 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। धनघटा थानाक्षेत्र के खाजो ग्राम सभा के मैली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में सूअर बाड़े में छह सुअरों की मौत हो ई। पालक ने चार लोगों पर जहर देने का आरोप लगाया है। सुअरों का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में छह लोगों पर केस दर्ज किया है।
मैली गांव के निवासी राधेश्याम का सुअरबाड़ा गांव में है। रविवार को वह सुअर चराकर बाड़े में बंद कर दिया। सुबह उठे तो देखा कि बाड़े में मौजूद छह सुअर मरे पड़े हुए थे। इसके बाद उन्होंने इस बात की सूचना मुकामी पुलिस चौकी पर दी।
मौके पर चौकी इंचार्ज ने पहुंचकर निरीक्षण किया तथा इस बात की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद मौके पर एसडीएम के साथ ही स्थानीय थानाध्यक्ष व पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी पहुंचे। मौके पर स्थितियों का निरीक्षण किया। इसके बाद सभी सुअरों के पोस्टमार्टम के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस संबंध में राधेश्याम ने गांव के ही इकबाल समेत चार लोगों के उपर सुअरों को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। देर शाम मौके पर पहुंचकर पशु चिकित्सकों की टीम ने सभी सुअरों का पोस्टमार्टम किया तथा सभी मृत सुअरों का मांस काटकर बिसरा सुरक्षित करा दिया। मामले में पुलिस ने राधेश्याम की तहरीर पर गांव के अकबाल, अबरार, लड्डन, सदरे आलम, चभ्भक और हमीर के खिलाफ केस दर्ज किया है।