फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Six gram panchayats bypassed the rule and paid 21.29 lakh

छह ग्राम पंचायतों ने नियम को दरकिनार कर 21.29 लाख कर दिया भुगतान

Tue, 30 Aug 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Six gram panchayats bypassed the rule and paid 21.29 lakh
छह ग्राम पंचायतों ने नियम को दरकिनार कर 21.29 लाख कर दिया भुगतान
विज्ञापन

- डीपीआरओ ने संबंधित ग्राम पंचायतों को दिया नोटिस
- शासन का निर्देश है पंचायत भवन में स्थापित कंप्यूटर से गेटवे सॉफ्टवेयर से किया जाए भुगतान
शोभित कुमार पांडेय
संतकबीरनगर। जिले की छह ग्राम पंचायतों ने विभिन्न कार्यों के मद में नियम को दरकिनार कर 21.29 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। मामला पकड़ में आया तो डीपीआरओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबधित ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं देने की दशा में संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शासन का निर्देश है कि ग्राम पंचायतों में जो भी भुगतान होगा, वह पंचायत भवन के कंप्यूटर से गेटवे सॉफ्टवेयर से किया जाएगा। जिले में कुल 754 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से अभी तक सिर्फ 139 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन में स्थापित कंप्यूटर में गेटवे सॉफ्टवेयर अपलोड हुआ है। शेष ग्राम पंचायतों ने गेटवे सॉफ्टवेयर अपलोड नहीं किया है। डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले की छह ग्राम पंचायतों ने गेटवे सॉफ्टवेयर से 21 .29 लाख का भुगतान न करके ई- ग्राम स्वराज से कर दिया है, जो नियम विरुद्ध है। इसमें सेमरियावां विकास खंड की ग्राम पंचायत समेरियावां है, जिसने 22 वाउचर से 15 लाख का भुगतान किया है। इसी तरह ग्राम पंचायत बडे़ला ने एक वाउचर पर 10,000 रुपये का भुगतान किया है। इसके अलावा नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोलनापुर में दो वाउचर से 1.72 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। सेमरियावां विकास खंड के टेमा रहमत ग्राम पंचायत में दो वाउचर से 12,000 रुपये का भुगतान हुआ है। हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत हैंसर बाजार ने चार वाउचर पर 1.87 लाख रुपये का भुगतान किया है। इसी तरह खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत नेहिया खुर्द बुजुर्ग ने तीन वाउचर पर 2.57 लाख का भुगतान किया है। इन सभी छह ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की दशा में जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। डीपीपीओ ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों को निर्देश दिया गया है कि वे पंचायत भवनों में स्थापित कंप्यूटर में गेटवे सॉफ्टवेयर अपलोड कराएं और उसी से भुगतान करें। इससे इतर किया गया भुगतान नियम विरुद्ध होगा। नियम विरुद्ध भुगतान किए जाने की दशा में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed