{"_id":"651ef9c4751180c7d70e7ef6","slug":"six-dengue-patients-and-one-malaria-patient-found-panic-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-3810-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डेंगू के छह और मलेरिया का एक मरीज मिला, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डेंगू के छह और मलेरिया का एक मरीज मिला, हड़कंप
विज्ञापन
सांथा ब्लॉक क्षेत्र के घिसियावनपुर गांव में फागिंग करते हुए।संवाद
- मेंहदावल, बखिरा, खलीलाबाद और धनघटा क्षेत्र के रहने वाले हैं मरीज
जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड को किया गया सक्रिय
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में डेंगू ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में हुई जांच में डेंगू के छह और मलेरिया का एक मरीज मिला है। इतनी बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमा सकते में आ गया है। मरीजों का घर पर उपचार चल रहा है। मरीज खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही गांवों में छिड़काव और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश दिया गया। वहीं जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड को भी सक्रिय कर दिया गया है।
बरसात का मौसम चल रहा है। इसके साथ ही जगह-जगह जलभराव की स्थिति है। ऐसे में डेंगू के मरीजों के पनपने का अंदेशा ज्यादा है। इधर बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में डेंगू की जांच में छह मरीज मिले हैं। इसमें एक मरीज में डेंगू की पुष्टि विभाग ने की है, पर पांच मरीज रैपिड जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी की एलाइजा जांच होगी। उसके बाद विभाग डेंगू की पुष्टि करेगा। वैसे लैब कर्मियों की माने तो रैपिड जांच में अगर मरीज पॉजिटिव आता है तो उसकी एलाइजा जांच की रिपोर्ट में भी पॉजिटिव आती है। इसके साथ ही एक मलेरिया का मरीज मिला है। यह सभी मरीज मेंहदावल, बखिरा, खलीलाबाद, धनघटा आदि क्षेत्र के रहने वाले हैं। मेंहदावल क्षेत्र का एक मरीज तीन दिन पूर्व दिल्ली से आया था तो उसे बुखार था। जांच में वह डेंगू पॉजिटिव मिला है। मेंहदावल क्षेत्र के एक गांव का 15 वर्षीय बालक मलेरिया से संक्रमित मिला है। यह सभी मरीज खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं, फिर भी विभाग इनकी निगरानी कर रहा है और सभी मरीज घर पर ही इलाज करा रहे हैं। इन मरीजों के क्षेत्र के संबंधित सीएचसी को प्रतिदिन इनकी रिपोर्ट लेने को कहा गया है। डेंगू के मरीज मिलने को लेकर जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड को सक्रिय कर दिया गया है ताकि मरीज आने पर उन्हें भर्ती किया जा सके।
डेंगू से बचने के उपाय
- घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें।
- कूलर में अगर पानी है, तो इसमें कैरोसिन तेल डालकर रखें, इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है।
- पानी की टंकियों को खुला न छोड़े, अच्छी तरह ढककर रखें।
- इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें।
0000000000000000
डेंगू के लक्षण
सिर दर्द, मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना, उल्टी लगना, आंखों के पीछे दर्द, ग्रंथियों में सूजन, त्वचा पर लाल चकत्ते होना
000000000000
मलेरिया विभाग के कर्मी नहीं रख रहे रिकार्ड
सीएमओ कार्यालय में मलेरिया विभाग में डेंगू, मलेरिया व अन्य बीमारियों की मरीजों का रिकार्ड होना चाहिए, पर यहां पर तैनात कर्मी रिकार्ड रखने से कतराते है। विभागीय अधिकारियों को भी यह कर्मी कोई रिकार्ड नहीं दिखा पाते है, हाल यह है कि जिले में डेंगू के छह मरीज मिले है, पर इसका रिकार्ड भी जिम्मेदार कर्मी के पास नहीं था,जिस पर मलेरिया विभाग के अधिकारी ने नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
डेंगू के छह मरीज मिले है। इसमें पांच मरीज रैपिड जांच में पाए गए हैं, इन सभी की एलाइजा जांच होगी, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है, इसके साथ ही मलेरिया का मरीज मिला है, सभी मरीज खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज घर पर ही चल रहा है, संबंधित सीएचसी की टीम उनकी निगरानी कर रही है।
डॉ. वीपी पांडेय, अपर सीएमओ