फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sisters went out to tie Rakhi to their brothers: No seats available in buses due to crowd

भाइयों को राखी बांधने निकलीं बहनें : भीड़ के कारण नहीं मिली बसों में सीट

Fri, 08 Aug 2025 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sisters went out to tie Rakhi to their brothers: No seats available in buses due to crowd
खलीलाबाद बस स्टैंड पर बस में चढ़ने के लिए धक्का मुक्की करते हुए लोग 
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाएं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। शुक्रवार को बस स्टैंड पर महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई। बसों में भी यात्रियों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के अवसर पर खलीलाबाद बस स्टैंड पर महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। यात्रियों की अधिक संख्या को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसें चलाई हैं। भीड़ इतनी अधिक है कि घंटों इंतजार के बाद भी बसों में बैठने की जगह नहीं मिल रही है। कई महिला यात्रियों को भी खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। महुली क्षेत्र की बिमला बताती हैं कि भाई को राखी बांधने के लिए लखनऊ जा रही हूं। राखी बांधकर फिर वापस आ जाउंगी। मड़या की इंद्रावती बताती हैं कि वह गोरखपुर से आजमगढ़ होते हुए वाराणसी जाएंगी। राखी बांधकर 10 अगस्त को लौटेंगी।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची बसें तुरंत हो गईं ओवरलोड

ग्रामीण क्षेत्रों में जो भी बसें पहुंची वह तुरंत ही ओवर लोड हो गईं। स्थिति यह रही कि बसों में महिलाओं को बैठने तक की जगह नहीं मिली। कारण यह था कि ग्रामीण क्षेत्रों में काफी कम बसें पहुंची। जबकि यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या बहुत अधिक थी। यदि और ज्यादा बसों का इंतजाम किया जाता तो यात्रियों को सुविधा होती। यात्रियों में अधिकांश महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर और बस्ती मंडल मिलाकर 200 अतिरिक्त बसों को विभिन्न ग्रामीण रूटों पर चलाया जा रहा है। ताकि अपने भाइयों को समय पर राखी बांध सकें। मेंहदावल, धनघटा, सेमरियांवा, महुली व अन्य क्षेत्रों के लिए बसें चलाई जा रही हैं। हर रूट पर बसें इसीलिए लगाई गई हैं ताकि महिलाओं को सुविधा मिले। 10 अगस्त की रात 12 बजे तक बस में बैठने वाली महिलाओं को निशुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा।
टीएन. दूबे, प्रभारी, बस अड्डा, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed