फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sisters tied the thread of affection around their brothers' wrists.

Sant Kabir Nagar News: बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी स्नेह की डोर

Sat, 29 Aug 2026 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Sisters tied the thread of affection around their brothers' wrists.
खलीलाबाद के बि​धियानी मोहल्ले में भाइयों को राखी बांधती बहनें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले में रक्षाबंधन का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन दिया।
रक्षाबंधन की तैयारी कई दिनों से चल रही थी। बहनें राखी की खरीदारी में जुटी थीं। बाहर रहने वाले भाइयों को बहनें राखी डाक के जरिये भेज चुकी थीं। शुक्रवार को बहनों ने घर पर भाइयों को राखी बांधी। कई जगहों पर बहनें ससुराल से मायके पहुंचीं और भाई को राखी बांधी।
विज्ञापन

कई जगह पर भाई, बहन के घर पहुंचे और उनसे राखी बंधवाई। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए और उनकी रक्षा का वचन दिया। बहनों ने भाइयों को टीका लगाया, राखी बांधी और फिर उन्हें मिठाई खिलाई। लोहरैया संवाद के अनुसार क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही क्षेत्र में पर्व की रौनक देखने को मिली। बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचीं तो वहीं कई भाइयों ने भी बहनों के घर जाकर इस पावन पर्व को मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके सुख, समृद्धि एवं लंबी आयु की कामना की। इसके बाद भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। मिठाई खिलाकर भाई-बहन ने एक-दूसरे के प्रति अपने स्नेह और प्रेम को व्यक्त किया।

रक्षाबंधन पर गांवों और कस्बों में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही। दूर-दराज रह रहे भाई-बहन भी एक-दूसरे से मिलने पहुंचे। इस दौरान परिवार के लोगों ने भी एक साथ मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
लोगों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और स्नेह के संकल्प का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed