Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SIR: Number of voters in the district has decreased by 1.20 lakh

एसआईआर : जिले में घट गए 1.20 लाख मतदाता

Thu, 19 Nov 2026 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
SIR: Number of voters in the district has decreased by 1.20 lakh
संतकबीरनगर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जिले की मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। 17 नवंबर को जारी सूची के अनुसार जिले में कुल 11,84,190 मतदाता हैं, जबकि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के समय यह संख्या 13,04,731 थी।
विज्ञापन

इस तरह करीब 1.20 लाख मतदाता कम हो गए हैं। खास बात यह है कि जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की संख्या में आई कमी वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत-हार के अंतर से कहीं अधिक है। वर्ष 2022 में खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में 4,57,995 मतदाता थे। अब इनकी संख्या घटकर 4,11,128 रह गई है। यहां 46,867 मतदाता कम हुए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह धनघटा विधानसभा क्षेत्र में पहले 3,87,446 मतदाता थे, जो अब घटकर 3,53,689 रह गए हैं। यहां 33,757 मतदाताओं की कमी आई है। मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2022 में 4,59,290 मतदाता थे। अब इनकी संख्या 4,19,473 हो गई है। इस क्षेत्र में 39,817 मतदाता कम हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारों के अनुसार, एसआईआर के दौरान सत्यापन में कई मतदाता अपने पते पर नहीं मिले, जिसके चलते उनके नाम सूची से हटाए गए। वहीं, आधार और अन्य दस्तावेजों में नाम, लिंग आदि की त्रुटियों के कारण भी कई लोगों के नाम सूची में शामिल नहीं हो सके। कुल मिलाकर जिले में पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 1,20,541 मतदाता कम हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed