{"_id":"674ff3e1230690cb51018249","slug":"sihtikar-youth-stabbed-to-death-in-delhi-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-124851-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सिहटीकर के युवक की दिल्ली में चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सिहटीकर के युवक की दिल्ली में चाकू मारकर हत्या
Wed, 04 Dec 2024 11:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:47 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल/नंदौर। बखिरा क्षेत्र के सिहटीकर गांव निवासी युवक की नई दिल्ली में रविवार की देर शाम चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार को शव गांव में पहुंचा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों के मुताबिक ऑफिस से घर आते समय चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
बखिरा क्षेत्र के सिहटीकर निवासी गोविंद प्रजापति (37) पुत्र अधारे प्रजापति दिल्ली में नौकरी करता था। परिजनों के अनुसार रविवार की देर शाम जब वह ऑफिस से घर आ रहा था तभी चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस की सूचना पर परिजन वहां पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। गांव में शव पहुंचने पर घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल था।
युवक के बड़े भाई प्रह्लाद ने बताया कि भाई दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहा था। घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। इसकी मौत से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं ग्राम प्रधान श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि गोविंद परिवार समेत दिल्ली में रहता था। गोविंद के दो बच्चे हैं। गोविंद काफी मिलनसार तथा मृदुभाषी था। सीधे व्यक्ति की किसी से दुश्मनी भी नहीं थी, लेकिन हत्यारों ने चाकू मारकर हत्या कर दी।