फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Signals installed on Payalpar-Bhuaria road, travel became safe

Sant Kabir Nagar News: पायलपार-भुअरिया मार्ग पर लगे संकेतक, सुरक्षित हुआ सफर

Thu, 22 May 2025 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 22 May 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Signals installed on Payalpar-Bhuaria road, travel became safe
संतकबीरनगर। 29 करोड़ की लागत से बनवाया गया पायलपार-भुअरिया मार्ग अब सुरक्षित भी हो गया है। इस टू लेन मार्ग पर संकेतक लगाने के साथ ही प्रवेश द्वार भी बनवाया गया है। इससे लोगों को आने-जाने में आसानी हो गई है।
विज्ञापन

अब अयोध्या, लखनऊ और धनघटा-आंबेडकरनगर आने-जाने में लोगों को बगैर शहर में आए ही बेहतर मार्ग मिल गया है। इससे शहर को भी जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने वर्ष 2023 में पायलपार-भुअरिया मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
स्वीकृति मिलने के बाद करीब 29 करोड़ रुपये की लागत से करीब नौ किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण कराया गया। यह सड़क बनकर तैयार हो गई, लेकिन संकेतक न लगने के कारण बाहर से आने वाले लोग इस मार्ग से होकर जाने की बजाय शहर से होकर आते-जाते थे। संकेतक और प्रवेश द्वार बनने से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। लोगों को सही रास्ता पता चल रहा है, जिससे उन्हें भटकना नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed