फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Siddharthnagar won two matches in the cricket competition.

Sant Kabir Nagar News: क्रिकेट प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर ने जीते दो मैच

Sat, 29 Nov 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 29 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar won two matches in the cricket competition.
महुली के छितही में ​क्रिकेट प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाते ​खिलाड़ी-संवाद
धनघटा। महुली क्षेत्र के छितही के कसैला बाग में शनिवार को आजाद क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन छह में बस्ती और सिद्धार्थनगर के अलावा क्षेत्रीय टीमों के बीच मैच खेले गए। सिद्धार्थनगर की टीम ने लगातार दो मैच जीत कर दबदबा बना लिया। मैच के दौरान रोमांचक मुकाबला देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में तीन मुकाबले हुए। पहला मैच बस्ती और सिद्धार्थनगर के बीच हुआ। बस्ती की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में छह विकेट खोकर 104 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी सिद्धार्थनगर की टीम ने विकेट गंवाए बिना मैच जीत लिया। सिद्धार्थ नगर के गंभीर यादव को मैन आफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला सलमान इलेवन बस्ती और पीके इलेवन महुलियहवा के बीच खेला गया।
विज्ञापन

सलमान इलेवन बस्ती की टीम ने टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में आठ विकेट गंवाकर 78 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में पीके इलेवन महुलियहवा की टीम ने चार ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। पीके इलेवन महुलियहवा की टीम के अवधेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरा मुकाबला सिद्धार्थनगर और महुलियहवा के बीच खेला गया। सिद्धार्थनगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 142 रन का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में उतरी महुलियहवा की टीम ने छह विकेट पर मात्र 124 रन ही बना सकी। महुलियहवा की टीम को 18 रन से हारना पड़ा। सिद्धार्थनगर के गोलू यादव को मैन आफ द मैच चुना गया। मैच की कमेंट्री शहबाज उर्फ भोलू और संचालन मशहूर शायर असद मेहताब और अंपायरिंग मोबीन व अब्दुल हई ने किया। स्कोरर अयाज उर्फ पिंटू के अलावा प्रधान अलीमुल कदर उर्फ़ ढिलढिल, असजद हुसैन उर्फ पप्पू खान, सलीम बाबू भोलू खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed