{"_id":"652ec47e7dec981d5f0e0e96","slug":"show-cause-notice-will-be-issued-to-panchayat-assistant-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-4345-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पंचायत सहायक को जारी होगा कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पंचायत सहायक को जारी होगा कारण बताओ नोटिस
Tue, 17 Oct 2023 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 17 Oct 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक की ग्राम पंचायत बुढ़ाननगर में तैनात पंचायत सहायक के जरिए एग्री स्टेक ( क्राॅप सर्वे ) न करने और उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पर डीपीआरओ ने नाराजगी जताई है। ग्राम पंचायत के प्रधान व सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि गांव में तैनात पंचायत सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करें। संतोषजनक जवाब न देने पर सेवामुक्त करने की कार्रवाई कर डीपीआरओ कार्यालय को अवगत कराएं।
सोमवार को डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव की जारी पत्र में कहा कि एसडीएम खलीलाबाद की ओर से अवगत कराया गया है कि क्राॅप सर्वे हो रहा है। डीएम के आदेश पर सेमरियावां ग्राम पंचायत बुढ़ाननगर में तैनात पंचायत सहायक की ड्यूटी क्रॉप सर्वे में लगाईं गई। क्राॅप सर्वे की समीक्षा के दौरान एडीओ पंचायत सेमरियावां व राजस्व निरीक्षक/लेखपाल ने बताया है कि पंचायत सहायक क्रॉप सर्वे नहीं कर रहे हैं। बार-बार कहने के बावजूद सर्वे कार्य नहीं किया। पंचायत सहायक उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। पंचायत सहायक अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन भी नहीं रहे हैं और अन्य गांव के पंचायत सहायकों को भी भ्रमित किया जा रहा है। डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव ने बुढ़ाननगर के ग्राम प्रधान व सचिव को पत्र लिखकर कहा कि वह गांव के पंचायत सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। तय समय के अंदर संतोषजनक जवाब न देने पर सेवा मुक्त करने की कार्रवाई कर डीपीआरओ कार्यालय को अवगत कराने को कहा है।