{"_id":"6747584650d04e9e74075bdb","slug":"shortage-of-fertilizer-in-mehndawal-area-sowing-of-wheat-affected-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-124526-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल क्षेत्र में खाद की किल्लत, गेहूं की बुवाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल क्षेत्र में खाद की किल्लत, गेहूं की बुवाई प्रभावित
Wed, 27 Nov 2024 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
मेहदावल। क्षेत्र में डीएपी खाद की किल्लत के कारण गेहूं की बुवाई प्रभावित हो रही है। किसान समितियों का चक्कर काट रहे हैं। वहीं साधन सहकारी समिति टड़वरिया के सचिव का दावा है कि पर्याप्त मात्रा में डीएपी आ चुकी है, फीडिंग होते ही एक से दो दिन में वितरण शुरू हो जाएगा। मेंहदावल नगर के पश्चिम टोला समिति पर बुधवार को करीब 60 किसानों को डीएपी खाद वितरित किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के की समितियों पर अभी भी खाद की व्यवस्था नहीं है। हालत यह है कि खेती के लिए किसान बड़ी संख्या में जुट रहे हैं। गेहूं की फसल बोने के लिए डीएपी की बड़े पैमाने पर मांग है, लेकिन प्रशासन किसानों की मांग के अनुसार डीएपी खाद उपलब्ध नहीं करा पा रहा है।
हालात ये हैं कि खाद को लेकर मारपीट की स्थिति आ जा रही है। समिति पर किसानों की लंबी कतार लग रही है। जिस समिति पर वितरण की सूचना मिल रही है। वहां बड़ी संख्या में किसान खाद के लिए लाइन में लग जा रहे हैं और आए दिन विवाद हो रहा है। प्रशासनिक व्यवस्था फेल हो गया है। किसान खाद को लेकर मारे-मारे फिर रहे हैं। साधन सहकारी समिति पश्चिम टोला के सचिव रामप्रसाद मौर्य ने बताया कि साधन सहकारी समिति पश्चिम टोला कम्हरिया तथा टड़वरिया में डीएपी आ गया है। एक-दो दिन में वितरण का कार्य शुरू हो जाएगा। इधर लगातार डीएपी आ रही है, काफी संख्या में किसानों को वितरित भी किया जा चुका है। टड़वरिया समिति के सचिव राम प्रसाद मौर्य का कहना है कि खाद की किल्लत अब समाप्त हो रहा है। पश्चिम टोला साधन सहकारी समिति, साधन सहकारी समिति कम्हरिया और साधन सहकारी समिति टड़वरिया पर डीएपी आ गया है।