{"_id":"63fba5e0b7fdca8a9f0c88f4","slug":"short-circuit-fire-household-items-burnt-khalilabad-news-c-7-1-67816-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, घरेलू सामान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, घरेलू सामान जले
Mon, 27 Feb 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल तहसील के बौरव्यास गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। मेंहदावल तहसील क्षेत्र के बौरव्यास गांव के घनश्याम चौबे के मकान में शनिवार की शाम में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। मकान में रखा घरेलू सामान जल गया। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है।
बौरव्यास गांव निवासी घनश्याम चौबे ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि मकान में आग लग गई है। घर आया तो देखा बिजली के बोर्ड में शाॅर्ट सर्किट हो गया है। गांव के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
उन्होंने बताया कि मकान में रखा बिस्तर, चारपाई, पत्नी के कुछ आभूषण एवं अनाज जल गए। टेंट हाउस से बिस्तर लाकर परिवार के लोगों के सोने की व्यवस्था की गई है। पूर्व प्रधान विनोद पांडेय ने बताया कि आग लगने की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित व्यक्ति काफी गरीब हैद्ध खाने व पहनने को कुछ नहीं बचा है। स्थानीय लोग मदद को आगे बढ़कर आ रहे हैं। प्रशासन को अविलंब सहयोग करना चाहिए।