फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Short-circuit fire, goods including six bikes burnt

Sant Kabir Nagar News: शार्ट-सर्किट से लगी आग, छह बाइक समेत सामान जला

Fri, 07 Apr 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 07 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Short-circuit fire, goods including six bikes burnt
धनघटा। महुली क्षेत्र के मुखलिसपुर में बृहस्पतिवार देर रात बिजली की शार्ट-सर्किट से दोना-पत्तल बनाने वाले घर में आग लग गई। इसमें अंदर खड़ी छह बाइकें जल गईं। साथ ही खानपान के सामान के अलावा फ्रिज, फ्रीजर व अन्य गृह उपयोगी सामान जलकर नष्ट हो गए। अंदर फंसे घरवालों को पड़ोसियों की छत से किसी तरह बाहर निकाला गया। घर के दरवाजे के चैनल का ताला तोड़कर आग बुझाई जा सकी। बाद में पहुंचे दमकल ने सुलग रही चिंगारी पर पानी की बौछार कर आग को पूरी तरह से बुझाया। पीड़ित व अन्य ग्रामीणों ने आग लगने से दस लाख से अधिक की संपत्ति के नुकसान होने की बात कही।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुखलिसपुर बाजार निवासी हरीशचंद्र मांझी, प्रेमचंद्र मांझी व किशुनचंद्र माझी सगे भाई हैं। तीनों भाई बाजार में स्थित एक मकान में परिवार के साथ रहते हैं। इसी घर में हरीश चंद्र दोना-पत्तल भी बनवाते हैं। बगल में ही उनका बेटा किराना की दुकान चलाता है। बृहस्पतिवार को घर के अंदर तीनों भाइयों की छह बाइकें खड़ी थीं। हरीशचंद्र, प्रेमचंद्र और किशुनचंद्र और उनके परिवार के सदस्य घर के अंदर सोने चले गए। रात करीब एक बजे शार्ट-सर्किट से आग लग गई। इसी दौरान नित्यक्रिया के लिए निकले पड़ोसी ने घर के चैनल के अंदर दहकती आग का शोला देखकर शोर मचाया। उसके बाद मोहल्ले के लोग भी जाग गए और सीमित संसाधन से आग बुझाने में जुट गए। दरवाजे पर लगा ताला बाधा बन गया। इसके बाद ताला तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

घर के अंदर फंसे परिवार के सदस्यों को पड़ोसी की छत के रास्ते सकुशल बाहर निकाला गया। घंटों प्रयास के बाद आग नियंत्रित हो सकी। सूचना पर दमकल वाहन भी पहुंच गया। गृहस्वामी ने बताया कि आग लगने से छह बाइकें पूरी तरह से जल गईं। दोना-पत्तल भी मशीन भी जल गई। दोना-पत्तल बनाने के लिए रखे सामान के साथ फ्रिज, फ्रीजर, इलेक्ट्रिक उपकरण पिघल गए। किराना दुकान में रखे बिस्कुट, नमकीन के अलावा अन्य खाद्य सामग्री भी आग की भेंट चढ़ गई। बिजली के उपकरण भी जल गए। गृहस्वामियों के अनुसार, इस अग्निकांड से करीब दस लाख रुपये से अधिक संपत्ति का नुकसान होने की बात कही जा रही है। तहसील प्रशासन को जानकारी दी गई, लेकिन अपराह्न तक कोई राजस्व कर्मी नही पहुंचा। इसे लेकर लोगों में नाराजगी व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed