{"_id":"6047b55b8ebc3e8ccd2e28df","slug":"shops-started-decorating-in-tameshwarnath-dham-khalilabad-news-gkp387734434","type":"story","status":"publish","title_hn":"तामेश्वरनाथ धाम में सजने लगीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तामेश्वरनाथ धाम में सजने लगीं दुकानें
विज्ञापन
तामेश्वरनाथ महाशिवरात्रि मेले मे लगा झूला।
- फोटो : KHALILABAD
तामेश्वरनाथ धाम में सजने लगीं दुकानें
संतकबीरनगर। महाशिवरात्रि के अवसर पर तामेश्वरनाथ धाम में लगने वाले मेले की तैयारियां चल रही है। दूरदराज से मेले में आने वाले दुकानदार अपनी दुकानें सजा रहे हैं। सुरक्षा के लिए मेला परिसर में अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी।
11 मार्च को महाशिवरात्रि है। बाबा तामेश्वरनाथ धाम में भगवान शिव को जलाभिषेक के लिए जिले के अलावा आसपास के जनपदों के श्रद्धालु आते हैं। करीब एक महीने तक यहां मेला लगता है। मेले की तैयारियां शुरू हो गई है। नानपारा, इटावा, बहराइच, बुलंदशहर आदि जगहों से आए दुकानदार खजले, मिष्ठान, झूला, सर्कस आदि की दुकान सजा ली है। जलाभिषेक में श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए बैरिकेड़िग की जा रही है। पूर्व प्रधान ब्रह्मशंकर भारती और निर्वतमान प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने बताया कि हर साल की तरह महीने भर चलने वाले मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होगी। मेले में लोगों की सुविधा के लिए व्यवस्था की जा रही है। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मेले में अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी। एक एसओ, दो निरीक्षक, आठ एसआई, 40 कांस्टेबल, 24 महिला कांस्टेबल और पांच यातायात पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। डेढ़ सेक्शन पीएसी भी लगाई गई है। फायर टेंडर की गाड़ी भी उपलब्ध रहेंगी। एलआईयू के कर्मी भी सादे वर्दी में भ्रमणशील रहेंगे। अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे का प्रयोग किया जाएगा।