फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Shops decorated on the road...difficult to walk due to encroachment

Sant Kabir Nagar News: सड़क पर सजी दुकानें... अतिक्रमण से राह चलना दूभर

Wed, 16 Oct 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 16 Oct 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Shops decorated on the road...difficult to walk due to encroachment
- पटरियों से सड़क तक कब्जा, जाम की समस्या झेल रहे लोग
विज्ञापन

- नगर पालिका प्रशासन ने नहीं चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में अतिक्रमण से राह चलना दूभर हो गया है। पटरियों से सड़क तक लोगों ने कब्जा कर लिया है। इधर त्योहारी सीजन है, ऐसे में जो बची खुची जगह थी उस पर भी दुकानें सज गई है। इसके साथ ही सड़क पर पोल और बगल में ट्रांसफार्मर भी अतिक्रमण की वजह बने हुए है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है, जबकि नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से बेफिक्र है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर सालों से कोई अभियान नहीं चलाया गया।

शहर की सड़कें अतिक्रमण के कारण सिकुड़ती जा रही हैं। स्थिति यह है कि शहर के गोला बाजार, बैंक चौराहा, मुखलिसपुर तिराहा, एनडी पांडेय गली, आजाद चौक आदि क्षेत्रों में सड़क की पटरियों के साथ ही कहीं-कहीं पर सड़क तक दुकानें लग गई हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। आए दिन लोग जाम में फंसकर घंटों समय बर्बाद करने पर मजबूर हैं। इसके बाद भी पालिका प्रशासन अतिक्रमण हटाने के लिए कुछ नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


आजाद चौक पर अतिक्रमण से लगता है जाम
शहर के आजाद चौक पर अक्सर जाम लग रहा है। यहां पर ठेला वाले सड़क पर ही दुकानें लगा रहे हैं। जिससे आने- जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। स्कूल के छुट्टी के समय अक्सर यहां जाम लग रहा है। यातायात पुलिस कर्मियों को भी व्यवस्था बनाए रखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखलिसपुर तिराहे पर सड़क तक दुकानें
शहर के मुखलिसपुर तिराहे पर तो सड़क तक दुकानें सज गई है। जिसके कारण लोगों को आने- जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर लोगों को बकायदा छाजन डाल रखा है। जो लोग यहां खरीदारी के लिए आते हैं वह अपने वाहन सड़क पर ही खड़ा कर रहे हैं, जिससे समस्या और बढ़ गई है।

दोनों पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा
गोला बाजार उत्तरी व गोलाबाजार दक्षिणी में सड़क की दोनों पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा हो गया है। सड़क तक दुकानें लग रही हैं। यहां अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे राहगीर परेशान हैं। यहीं नहीं कहीं ट्रांसफाॅर्मर की आड़ में अतिक्रमण कर लिया गया है तो कहीं सड़क के बीच में पोल लगने से भी परेशानी बढ़ गई है।

एनडी पांडेय गली के पास सड़क तक अतिक्रमण
शहर के एनडी पांडेय गली के पास भी सड़क तक अतिक्रमण बना हुआ है। सड़क तक दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। जिससे आने-जाने में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अक्सर यहां जाम लग रहा है। इसके बाद भी अतिक्रमण हटाने के लिए कोई पहल नहीं हो रही है। शहर आए राम प्रकाश, लवकुश आदि ने कहा कि शहर में अतिक्रमण के कारण सड़कें सिकुड़ गई है, जिससे परेशानी झेलनी पड़ रही है।


शहर में अतिक्रमण की समस्या को दूर करने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए रणनीति तय कर ली गई है। प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाया जाएगा। जो भी लोग सड़क तक दुकानें लगाएं हैं, वह लोग अपनी दुकानें पीछे कर लें, अन्यथा अभियान के दौरान सामान जब्त कर लिया जाएगा।
- अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed