{"_id":"65108d1d02a2d62d310e90e9","slug":"shopkeeper-stabbed-for-not-lending-pakodas-arrested-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-3368-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पकौड़ी उधार नहीं देने पर दुकानदार को मारा चाकू, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पकौड़ी उधार नहीं देने पर दुकानदार को मारा चाकू, गिरफ्तार
Mon, 25 Sep 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रविवार की शाम को पकौड़ी उधार नहीं देने पर मनबढ़ युवक दुकानदार से भिड़ गया। दूसरा दुकानदार बचाव में पहुंचा तो उसे चाकू मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
रसूलाबाद निवासी अफसर अली पुत्र मोहम्मद रहुफ रसूलाबाद तिराहे पर ठेले पर पकौड़ी बेचते हैं। आरोप है कि शनिवार की रात दस बजे गांव का ही रहने वाला रहमत अली उनकी दुकान से थोड़ी दूर मनोज की चाय-पकौड़ी की दुकान पर पकौड़ी उधार मांग रहा था। पकौड़ी उधार नहीं देने पर विवाद करने लगा तो वह पहुंच कर बीच-बचाव कर दिए थे। उसी रंजिश को लेकर रहमत अली रविवार को चाकू लेकर उसके ठेले के पास पहुंच गया। आरोप है कि रहमत अली उसका ठेला पलटने लगा। वह और उनके बड़े भाई मोहम्मद साजिद उसके हाथ से चाकू छीनने का प्रयास किए। आरोप है कि रहमत अली ने चाकू से उसके ऊपर प्रहार कर दिया। चाकू उसके बाएं हाथ की हथेली में लगा। बड़े भाई साजिश को भी चाकू मारने का प्रयास किया, लेकिन बड़े भाई पीछे हट कर अपना बचाव कर लिए। वह और मनोज बचाव में पहुंचे तो चाकू मार दिया। घटना देखकर काफी लोग जुट गए। एसओ श्याम मोहन ने बताया कि आरोपी रहमत अली के खिलाफ चाकू मारने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया गया। आरोपी को पकड़ लिया गया है।