{"_id":"685057a0662c5d721b0c14b9","slug":"shopkeeper-dies-after-being-hit-by-train-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-134207-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से दुकानदार की मौत
Mon, 16 Jun 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के पास रविवार की रात ट्रेन के चपेट में आने से एक दुकानदार की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से लगभग 500 मीटर पूरब रात लगभग 11 बजे शव की सूचना पर जीआरपी प्रभारी आलोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार की सुबह शव की पहचान धीरेंद्र सिंह (48) पुत्र गंगा सिंह वर्ष निवासी गांव विशुनपुरवा थाना मेंहदावल के रूप में हुई।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों के अनुसार मृतक करीब पांच माह से त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्राॅसिंग के पास फास्ट फूड की दुकान लगाता था। उनका मोबाइल भी दुकान पर था और रात के समय रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा, यह किसी को नहीं पता चल सका। जीआरपी पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई।