फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Shopkeeper died due to electric shock while switching off the plug

Sant Kabir Nagar News: प्लग बंद करते समय करंट से दुकानदार की मौत

Sun, 17 Aug 2025 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper died due to electric shock while switching off the plug
अंगद कुमार की फाइल फोटो
धर्मसिंहवा। करंट की चपेट में आने से बढ़या वार्ड में एक युवक की रविवार को मौत हो गई। वह बखिरा थाना क्षेत्र के बजही का रहने वाला था और अपने मामा विनोद की दुकान के बगल में किराने की दुकान चला रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बजही गांव निवासी अंगद कुमार (25) पुत्र अनिल कुमार रविवार की सुबह में लगभग 9:00 बजे दुकान में लगे इनवर्टर से आ रही आवाज सुनकर उसका प्लग बंद करने गया। प्लग बंद करते समय उसे करंट लग गया और वहीं खड़ा रह गया। घटना की जानकारी तब हुई जब बढ़या निवासी विष्णु सामान लेने दुकान पर पहुंचा। पुकारने पर जब वह नहीं बोल रहा था तो पास गया और उसे छुआ तो उसे भी करंट का आभास हुआ। शोर मचाते हुए विष्णु ने डंडे से अंगद को बोर्ड में लगे प्लग से अलग किया। उसे प्राइवेट चिकित्सक को बुलाकर दिखाया गया तो चिकित्सक ने उसकी मौत होने की पुष्टि की। इसके बावजूद भी लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल ले गए। वहां के डॉक्टरों ने भी मृत बताया।
विज्ञापन

घटना की सूचना तहसील प्रशासन को स्थानीय लोगों ने दी तो राजस्वकर्मी ने आकर रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री आपदा कोष की कार्रवाई के लिए भेजी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed