{"_id":"62d6f388225ad73afc27cd9e","slug":"shop-owner-arrested-with-stolen-bike-khalilabad-news-gkp4442530113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक के साथ दुकान मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक के साथ दुकान मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन

बखिरा(संतकबीरनगर)। सिंहटीकर स्थित एक दुकान से सोमवार देर शाम पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दुकान मालिक को गिरफ्तार किया। बरामद बाइक गोरखपुर से चोरी हुई थी। पकड़े जाने के डर से बाइक का नंबरप्लेट हटा दिया था। आरोप है कि खुद की बाइक का इंजन चोरी की बाइक और चोरी की बाइक का इंजन खुद की बाइक में लगा दिया था।
एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बखिरा चौकी इंचार्ज हरेंद्र पाठक ने हेड कांस्टेबल रंजीत कुमार और कांस्टेबल सत्यम सिंह के साथ सिंहटीकर निवासी अजय सिंह की दुकान पर छापा मारा। मौके पर दो बाइक मिली। अजय ने बताया कि एक बाइक उसकी है। दूसरी बाइक गोरखपुर से चोरी की गई है। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी की बाइक के इंजन को निकालकर अपनी बाइक में लगा दिया है। जबकि अपनी बाइक का इंजन चोरी की बाइक में लगाया है।
मोबाइल एप से चोरी की बाइक का नंबर सर्च किया तो पता चला कि बाबीना रोड, कोतवाली गोरखपुर निवासी अशोक कुमार आर्या के नाम पर है। संपर्क करने पर अशोक आर्या ने बताया कि उसकी बाइक सात अगस्त 2021 को चोरी हुई थी। कोतवाली गोरखपुर में मुकदमा भी दर्ज है। चौकी इंचार्ज हरेंद्र पाठक की तहरीर पर आरोपी अजय सिंह के खिलाफ चोरी की बाइक बरामद होना और जालसाजी का केस दर्ज किया गया है।