फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   shobhayatra performed

Sant Kabir Nagar News: प्राण प्रतिष्ठा के लिए शोभायात्रा निकाली गई

Fri, 29 Dec 2023 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 29 Dec 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
shobhayatra performed
ब​खिरा कसबे में राम लक्ष्मण की निकली झाकी।संवाद
फोटो है
विज्ञापन

बखिरा कस्बे को फूलों व तोरणद्वार से सजाया गया

भगवान राम, सीता की आकर्षक झांकी निहारते रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। शुक्रवार को बखिरा कस्बे में राम विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शोभायात्रा निकाली गई। आरएसएस के जिला प्रचारक राजीव नयन की अगुवाई में शोभायात्रा ने कस्बे के भ्रमण किया।

22 जनवरी को निर्माणाधीन राम मंदिर के गर्भ गृह में राम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के लिए बखिरा कस्बे में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में शामिल हुए लोग भगवा रंग का साफा सिर पर बांधकर चल रहे थे।
विज्ञापन

वेणीमाधव गोपीनाथ इंटर काॅलेज परिसर से दोपहर बारह बजे शुरू हुई शोभायात्रा प्राइमरी स्कूल, शनिचरा बाजार, मंगल बाजार, उत्तरी मंगल बाजार, पाॅवर हाउस तिराहा, अमरडोभा चौराहा, आयुर्वेदिक अस्पताल, पुलिस चौकी, भंगेश्वरनाथ शिवमंदिर से होकर वापस इंटर काॅलेज परिसर पहुंचकर समापन हुआ। शोभायात्रा समापन पर आरती की गइ्र। शोभायात्रा में हनुमान जी विशेष आकर्षण के केंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि राम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में निर्माणाधीन राममंदिर के गर्भ गृह में किया जाएगा। पांच सौ वर्षों का हिंदुओं का संघर्ष आगामी 22 जनवरी को समाप्त होगा। एक नए युग का सूत्रपात होगा। इस दिन महा दीपावाली मनाई जाएगी।

आगामी एक जनवरी से 15 जनवरी तक पूजित अक्षत जनपद के तीन लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। शोभायात्रा में संघ के जिला शारीरिक प्रमुख अनिल, अभियान प्रमुख नित्यानन्द, अरविन्द, सर्वेश राय, विनोद, विधायक अनिल त्रिपाठी, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, आनंद शंकर पाठक, डॉ. हरिओम बक्शी, प्रधानाचार्य राकेश ओझा, रविन्द्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, दयाशंकर गुप्ता, आशुतोष त्रिपाठी, बसंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed