फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   shobhayatra oerformed

Sant Kabir Nagar News: शहर में निकली श्रीराम की झांकी, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा

Sun, 21 Jan 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 21 Jan 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
shobhayatra oerformed
समय माता मंदिर से निकली झांकी, जूनियर हाईस्कूल में हुई समाप्त
विज्ञापन

96 कार सेवकों को किया गया सम्मानित
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में शनिवार को आरएसएस की ओर से भगवान श्रीराम की भव्य झांकी निकाली गई। छोटे-छोटे बच्चे श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान के वेश में पैदल भ्रमण किए। इस दौरान लोगोें ने जगह-जगह पुष्प वर्षा का स्वागत किया। इसके साथ ही आरती उतारी।
समय माता मंदिर से भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप की पैदल शोभायात्रा आजाद चौक, मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा होते हुए जूनियर हाई स्कूल तक गई। इससे पूर्व जगह-जगह लोगाें ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। एचआर इंटर कॉलेज के सामने श्रीराम के बाल स्वरूप की आरती उतारी गई। इसके बाद जूनिय हाईस्कूल में 96 कार सेवकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रांत कार्यवाहक विनय सिंह ने कहा कि यह सभी लोगों के लिए बड़ा ही गौरव का विषय है कि राम के इस बाल स्वरूप के दर्शन और ऐसी यात्रा का पुण्य इस युग में नहीं देखने को मिलेगा। हम सभी राम भक्तों को इस अवसर में का लाभ उठाते हुए इसे ऐतिहासिक बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यवाह महेंद्र और सह जिला कार्यवाह सौरभ जायसवाल ने किया। इस दौरान जिला प्रचारक राजीव नयन, जिला प्रचार प्रमुख दिग्विजय नाथ, सांसद प्रवीण निषाद, विधायक अंकुर राज तिवारी, भास्कर मणि त्रिपाठी, प्रवीण त्रिपाठी, बनर्जी लाल अग्रहरि, सतविंदरपाल सिंह, पियूष सिंह, धनंजय पांडेय, ज्ञानेंद्र मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।

कोठारी बंधुओं के मुख्य शिक्षक को सम्मानित किया
संतकबीरनगर। आरएसएस के कार सेवकों के सम्मान के क्रम में जूनियर हाईस्कूल में कोठारी बंधुओं के मुख्य शिक्षक राकेश शर्मा को सम्मानित किया गया। राकेश शर्मा ने बताया कि वह 1982 में संघ में आए और 1986 से लेकर 1992 तक बंगाल में प्रचारक के रूप में कार्य किए। 2003 से गोरखपुर में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोठारी बंधु जब कार सेवा के लिए निकले तो उनका बलिदान अयोध्या में हुआ। उनका कोठारी बंधुओं के परिवार से काफी नजदीक का रिश्ता रहा है।

देवी मंदिरों में चल रहा भजन-कीर्तन
संतकबीरनगर। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले के प्रमुख मंदिरों में भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन, कीर्तन, रामचरित मानस पाठ, रामकथा के माध्यम से भगवान श्रीराम जी के नैतिक, सामाजिक और मानव मूल्यों की स्थापना का आदर्श प्रस्तुत कर लोगों को जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को सभी मंदिरों में दीपोत्सव कार्यक्रम के अलावा समस्त कार्यालयों में भव्य सजावट, प्रकाश व्यवस्था भी की गई है।

धनघटा में सजेगा भोलेनाथ का दरबार

धनघटा। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला जब 500 वर्षों बाद अपने धाम में पधारेंगे तो समूचे देश में दीपोत्सव जैसा माहौल होगा। इसमें नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के लोग भी अपनी सहभागिता निभाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। 22 जनवरी को धनघटा में स्थित बाबा दानीनाथ शिव मंदिर में भजन, कीर्तन, अखंड रामचरित मानस का आयोजन किया गया है।
नगर पंचायत के सभासद अखिलेश पाठक और कैलाश नाथ मिश्र ने बताया कि यह शुभ दिन काफी संघर्ष के बाद 500 वर्ष बाद आया है। इस घड़ी को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरा देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है। 22 जनवरी को धनघटा में स्थित बाबा दानीनाथ शिव मंदिर प्रांगण में अखंड रामचरित मानस का आयोजन होगा। बाहर से आ रहे भजन कीर्तन गायक अपनी प्रस्तुति पेश करेंगे। 23 जनवरी को भंडारा का आयोजन होगा।

ब्लाॅक कर्मियों ने सुंदरकांड पाठ कर किया भंडारा

धनघटा। शनिवार को नाथनगर ब्लाॅक कर्मियों की देखरेख में ब्लाॅक परिसर स्थित शिव मंदिर पर सुंदर कांड पाठ का आयोजन हुआ। इसके उपरांत भंडारे में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान डीसी मनरेगा प्रभात कुमार द्विवेदी, बीडीओ विवेकानंद मिश्र, बीडीओ रूपनारायण भारती, ब्लाॅक प्रमुख राम वृक्ष यादव, सचिव शिव प्रकाश सिंह, प्रशांत यादव, देश दीपक वर्मा, टीए संजय कुमार पांडेय, टीए कौशल कुमार ओझा, तरुण शांडिल्य, दीपक सिंह, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed