फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Shikshamitras celebrated black day by tying black bands

Sant Kabir Nagar News: शिक्षामित्रों ने काली पट्टी बांधकर मनाया काला दिवस

Sat, 26 Jul 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 26 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitras celebrated black day by tying black bands
संतकबीरनगर। शासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को शिक्षा मित्रों ने शुक्रवार को काला दिवस मनाया। इस दौरान शिक्षा मित्रों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। शिक्षा मित्रों ने चेतावनी दिया कि यदि सरकार शिक्षा मित्रों के मांगों का निस्तारण नहीं करती है तो वृहद आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष रणजीत राय ने करीब 24 साल से शिक्षण कार्य कर रहे हैं, फिर भी सरकार का रवैया शिक्षा मित्रों के प्रति ठीक नहीं है। समायोजन निरस्त होने के बाद भी मूल विद्यालय पर वापस नहीं किया गया और मानदेय भी नहीं बढ़ाया गया। सेमरियावां के प्राथमिक विद्यालय सेहुडा की पार्वती गुप्ता ने कहा कि 20 साल से शिक्षण कार्य कर रही हूं। मेरा विद्यालय 20 किलोमीटर दूर है। एक महीने पहले स्थानांतरण आदेश आने के बाद भी अब तक उस पर अमल नहीं किया गया।
विज्ञापन

नाथनगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर की अनीता सिंह ने कहा कि 18 साल से कार्यरत हूं। समान कार्य के बदले समान वेतन मिलना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। इसलिए काला दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्रों की मांगों पर सरकार को तत्काल कदम उठाना चाहिए। ऐसा नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed