फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Shehnai will echo from July 9, buyers flock to the market

Sant Kabir Nagar News: 9 जुलाई से गूंजेंगी शहनाइयां, बाजार में उमड़े खरीदार

Fri, 28 Jun 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 28 Jun 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shehnai will echo from July 9, buyers flock to the market
- अधिकतर मैरिज हाउस व बैंडबाजा बुक, पुरोहित भी व्यस्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नौ जुलाई से सहालग शुरू हो रहा है। शादी की तैयारियों में जुटे लोगों को मौसम में परिर्वतन से राहत मिली है। बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। ज्वेलरी, कपड़े, बर्तन समेत अन्य सामानों की खरीदारी में लोग जुट गए हैं। अधिकतर मैरिज हाॅल, बैंडबाजा बुक हो चुके हैं। सहालग के दौरान पुरोहित भी व्यस्तता बता रहे हैं।
इस वर्ष मई और जून में लग्न नहीं रहा। जुलाई में सहालग है। ये नौ जुलाई से शुरू होकर 15 को खत्म रहा है। इस दौरान पड़ने वाले सात लग्न में जिन लोगों के यहां शादी है, उन लोगों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसका असर बाजार पर दिखने लगा है। अधिक गर्मी और तपन के कारण लोगों को घर से निकलने में दिक्कत महसूस हो रहा था। लेकिन मौसम में बदलाव से जनपद के मुख्य मार्केट गोला बाजार, मेन रोड बैंक चौराहा आदि बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। बर्तन, कपड़ा, ज्वेलरी और सौंदर्य प्रसाधन के सामानों की खरीदारी तेज हो गई है।
विज्ञापन

कपड़ा व्यवसायी अमित कुमार का कहना है कि धूप और गर्मी के कारण एक माह से बाजार अच्छा नहीं चला लेकिन जुलाई में सहालग की खरीदारी शुरू हो गई है। ग्राहक अब पहुंचने लगे हैं। अब तो दिन भी कम रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed