फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Shambhu president and Surendra becomes Mahamantree

शम्भू अध्यक्ष और सुरेंद्र बने महामंत्री

Thu, 31 Jan 2019 12:13 AM IST
राकेश पांडेय संत कबीरनगर (ब्यूरो)
संत कबीरनगर (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 31 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Shambhu president and Surendra becomes Mahamantree
शम्भू अध्यक्ष और सुरेंद्र बने महामंत्री - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। बघौली बाजार में बुधवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की कमेटी गठित करने के लिए संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें शम्भू राय को अध्यक्ष और सुरेंद्र यादव को महामंत्री चुना गया। 
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रहरि ने बताया कि इस बैठक में व्यापारियों ने यशोदानंद अग्रहरि को कोषाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और जयप्रकाश को उपाध्यक्ष व दिलीप को मंत्री तथा अंगद को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा युवा व्यापार मंडल की इकाई का गठन करते हुए अध्यक्ष ओमप्रकाश मौर्य, महामंत्री गंगाराम गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र श्रीवास्तव और मंत्री शशिकांत मद्धेशिया को चुना गया। प्रहलाद गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत करते हुए बघौली व्यापार मंडल इकाई का प्रभारी बनाया गया। व्यापारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन ने कहा कि कारोबारियों को एकजुट रहना होगा। तमाम ऐसे नए कानून बने हैं, जिसमें जटिलताएं हैं। इससे होने वाले नुकसान से बचने के लिए व्यापारियों को मिलकर संघर्ष करना पड़ेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनीत चड्ढा ने किया। इस दौरान युवा व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री सूर्यभान सिंह श्रीनेत, प्रदेश मंत्री पवन जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष हरिलाल गुप्ता, मोबाइल एसोसिएशन के महामंत्री हरप्रीत सिंह, बैजू अग्रहरि, शम्भूनाथ जायसवाल, अजय यादव, मनोज गुप्ता, रामलौट गुप्ता, गंगाराम, रविंद्रनाथ मौर्या, कन्हैया लाल, अजय मौर्या, छांगुर, महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुनीता अग्रहरि, युवा शाखा के जिलाध्यक्ष आकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed