फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   shaikshik unnayan goshthi

बच्चों को समझाने से अच्छा है उन्हें समझें: ओमपाल

Mon, 13 Sep 2021 10:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
shaikshik unnayan goshthi
बनियाबारी में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं जनपदीय अधिवेशन में ? - फोटो : KHALILABAD
बच्चों को समझाने से अच्छा है उन्हें समझें: ओमपाल
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की संगोष्ठी में शैक्षिक उन्नयन पर हुई चर्चा
जिला कार्यकारिणी व मंडल कार्यकारिणी का गठन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से सोमवार को बनियाबारी स्थित मैरेज हाल में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं जनपदीय अधिवेशन में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने बच्चों के शैक्षिक उन्नयन पर चर्चा की।
अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ओमपाल ने कहा कि शिक्षा संस्कारों व मूल्यों से युक्त होनी चाहिए। समाज को सही दिशा दिखाना शिक्षक का कार्य है। विद्यालय से निकलने वाले संस्कारयुक्त बच्चे ही अच्छे समाज व राष्ट्र का निर्माण करेंगे। अभिभावक बच्चों को समझाने की अपेक्षा उन्हें समझने का प्रयास करें। बच्चों का समग्र मूल्यांकन उनके प्राप्त प्रतिशत से न करें। उन्होंने कहा कि शैक्षिक महासंघ भारतीय मूल्यों के परिप्रेक्ष्य में अपने उद्देश्यों को लेकर आगे बढ़ रहा है तथा एक सशक्त, सुदृढ़ और समृद्ध भारत का निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी बीएसए गिरीश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों के कंधों पर शिक्षण का बड़ा दायित्व है। वे इसका जिम्मेदारी से निर्वहन करें। जो राष्ट्र शैक्षिक रूप से संपन्न है वही मजबूत है। इस मौके पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी ऊर्जावान है। नवगठित कार्यकारिणी शिक्षकों की सभी तरह की समस्याओं के समाधान के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करेगी। इस अवसर पर महासंघ उच्च संवर्ग के डॉ. विजय कुमार राय, महेंद्र कुमार, आदित्य शुक्ल, मंडल अध्यक्ष डॉ. अरविंद निषाद, अटल गोंड़, विनय प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. आलोक सिंह, धर्मेंद्र नाथ राय, विजेंद्र कुमार गौतम, सर्वेश राय, गंगेश चतुर्वेदी, नागेंद्र कुमार, आशीष कुमार गौतम, रामकेश गौतम, दीपक सिंह, शिवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन जिलाध्यक्ष तो अमरेश बने महामंत्री
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से सोमवार को बनियाबारी स्थित मैरेज हाल में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी में जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें शिक्षक नवीन त्रिपाठी को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का जिलाध्यक्ष, अमरेश चौधरी को जिला महामंत्री चुना गया। इसके साथ ही रेनू अग्रहरि, सुरेश मौर्य, राजेश मौर्य, देवेंद्र प्रताप राय तथा श्याम नारायन सिंह को उपाध्यक्ष, संदीप राव, भोलानाथ मिश्र, आलोक यादव तथा प्रेमचंद्र यादव को संयुक्त मंत्री, मनोज सिंह व अंशुमान सलभ को जिला सदस्यता प्रमुख, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव को संगठन मंत्री, अजय निषाद तथा अजय आर्या को सह संगठन मंत्री, आरिफ जमाल अंसारी, संतोष त्रिपाठी व विवेक पांडेय को कोषाध्यक्ष तथा दिनेश कुमार शुक्ल व विनय मिश्र को जिला मीडिया प्रभारी चुना गया। इसके साथ ही बस्ती मंडल कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। इसमें आंजनेय त्रिपाठी को कार्यकारी अध्यक्ष, शिवकुमार को मंडल उपाध्यक्ष, पंकज त्रिपाठी को मंडल महामंत्री चुना गया। सभी पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed