{"_id":"605cc0978ebc3e592071e006","slug":"seven-examination-centre-khalilabad-news-gkp389770396","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत विद्यालयों की परीक्षा के लिए सात केंद्र बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत विद्यालयों की परीक्षा के लिए सात केंद्र बनाए गए
विज्ञापन

- 26 मार्च तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने संस्कृत विद्यालयों की परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। इसके तहत जिले में सात विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस संबंध में यदि किसी को आपत्ति है तो 26 मार्च तक आपत्ति दर्ज करा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि संस्कृत विद्यालयों की परीक्षाएं 29 अप्रैल से प्रस्तावित है। इसके लिए जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उनमें कांशीराम उच्च माध्यमिक संस्कृत विद्यापीठ बिसौवा, मुनीश्वर संस्कृत उ.मा. विद्यालय करमैनी, बीरा बाबा राम दुलारे शुक्ल नेता जी सुभाष चंद्र बोस संस्कृत उ.मा. विद्यालय मेंहदूपार, श्रीसांगवेद आदर्श संस्कृत माध्यमिक विद्यालय तामेश्वरनाथ, हिंदी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय गागरगाड़ शिवापार, श्री जगदंबा सांगवेद संस्कृत माध्यमिक विद्यालय शनिचरा व श्री जर्नादन संस्कृत माध्यमिक विद्यालय मुंडेरा शुक्ल शामिल है।