{"_id":"672133e7ec77dd076a038e34","slug":"seven-dengue-patients-confirmed-in-investigation-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-123029-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जांच में डेंगू के सात मरीजों की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जांच में डेंगू के सात मरीजों की पुष्टि
Wed, 30 Oct 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में डेंगू के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। दो दिन में सात मरीज डेंगू के मिले हैं। इनमें चार मरीज लखनऊ के तो तीन जिले के रहने वाले हैं। जनवरी से अब तक डेंगू के 49 मरीज मिल चुके हैं। इन सभी का इलाज घर पर चल रहा है।
जिला अस्पताल में दो दिनों में डेंगू की जांच के दौरान सात मरीज सामने आए हैं। इनमें से चार मरीज लखनऊ के रहने वाले हैं। ये सभी यहां किसी काम से आए थे, इस दौरान उन्हें बुखार हुआ।
जांच कराया तो सभी में डेंगू पाया गया। हालांकि यह सभी मरीज लखनऊ चले गए हैं। इनकी रिपोर्ट लखनऊ स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई है।
इसी तरह से जिले के रहने वाले तीन लोग डेंगू पाॅजिटिव पाए गए हैं। इनमे दो पौली और एक हैंसर क्षेत्र का रहने वालें हैं। इन भी का इलाज घर पर चल रहा है।
जिला मलेरिया अधिकारी राकेश पाल ने बताया कि डेंगू के कुल सात मरीज मिले हैं। चार लखनऊ के रहने वाले है। साथ ही जिले के तीन मरीज डेंगू पाॅजिटिव मिले हैं। इन सभी को दवा देकर घर भेज दिया गया है। स्थानीय सीएचसी से इनकी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा घरों के आसपास सफाई रखने को कहा गया है ताकि डेंगू के मच्छर पनपने न पाएं।