फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Seven day Maghar Mahotsav will have a colorful start today

Sant Kabir Nagar News: सात दिवसीय मगहर महोत्सव का आज होगा रंगारंग आगाज

Tue, 28 Jan 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 28 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Seven day Maghar Mahotsav will have a colorful start today
मगहर महोत्सव के आयोजन को लेकर तैयार हो रहा मंच।
मगहर। संत कबीर की निर्वाण स्थली कबीरचौरा परिसर में मंगलवार से सात दिवसीय कबीर मगहर महोत्सव का आगाज होगा। 28 जनवरी से तीन फरवरी तक चलने वाले कार्यक्रमों में अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्त ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। महोत्सव का उद्घाटन कमिश्नर बस्ती मंडल अखिलेश सिंह करेंगे। सात दिन तक अलग-अलग कलाकारों से महफिल गुलजार रहेगी।
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण के दौरान मगहर महोत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन के संबंध में ड्यूटी पर लगे विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिया। डीएम ने कहाकि कबीर मगहर महोत्सव के दौरान पूरे सप्ताह सूफी संत कबीर दास जी से संबंधित कार्यक्रमों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा महोत्सव के दौरान सभी दिवसों में विभिन्न विभागों से संबंधित गोष्ठियों का आयोजन की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी सत्यजीत गुप्त ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना के रोकथाम हेतु महोत्सव में वर्दी एवं सादे वस्त्रों में पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मगहर प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी, सभासद अवधेश सिंह, एसडीएम सदर शैलेश कुमार दुबे, तहसीलदार सदर जनार्दन, ईओ नगर पंचायत मगहर वैभव सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
आज होंगे ये कार्यक्रम
- एक बजे कमिश्नर बस्ती मंडल अखिलेश सिंह महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
- दो बजे स्वागत, योग नृत्य
- तीन बजे महंत विचार दास का संबोधन
- छह बजे लेजर शो
- रात आठ बजे कबीर कैफे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed