{"_id":"5a79e8bf4f1c1b8e268b89ae","slug":"settlement-of-11-cases-in-231-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"231 मामलों में 11 का हुआ निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
231 मामलों में 11 का हुआ निपटारा
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद तहसील दिवस में फरियादियों की समस्या सुनते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। मंगलवार को तीनों तहसील मुख्यालयों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। खलीलाबाद में जहां डीएम, एसपी ने लोगों की फरियाद सुनी, वहीं धनघटा में मंडलायुक्त और डीआईजी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान 231 मामले आए। इसमें केवल 11 मामलों का निस्तारण हो सका।
डीएम मार्कंडेय शाही ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी शिकायतों को सुनने और उसके निस्तारण करने में जोर दें। जांच के बाद शिकायतकर्ता को भी सूचित करें। एकमा गांव निवासी विनोद कुमार की शिकायत के बाद डीएम ने सौभाग्य योजना के तहत नया कनेक्शन दिए जाने का विद्युत विभाग के एक्सईएन को निर्देश दिया। लेडुआ महुआ निवासी मोहम्मद अकरम सिद्दीकी और हाजी शमशाद ने शिकायती पत्र देकर नव सृजित नगर पंचायत बखिरा में तरकुलवा और सिंघोरवा गांव को भी शामिल किए जाने की मांग की। चिलौना निवासी मनमोहन की शिकायत सुनने के बाद डीएम ने क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक ब्रजेंद कुमार को राशन कार्ड जारी करने का निर्देश दिया।
बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों को सचेत किया कि वह ईमानदारी से अपना दायित्व निर्वहन करें, किसी कीमत पर नकल नहीं होनी चाहिए। इस दौरान कुल 71 मामले आए और सिर्फ तीन मामले का ही मौके पर निस्तारण हो सका। सीडीओ हाकिम सिंह की अध्यक्षता में धनघटा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गई।
विज्ञापन
उसी दौरान कमिश्नर दिनेश सिंह और डीआईजी राकेशचंद्र साहू भी पहुंच गए। कमिश्नर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन की मंशा से अवगत कराया और शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया। यहां कुल 108 मामले आए, जिसमें केवल एक ही मामले का निस्तारण हो सका। मेंहदावल में एसडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। यहां 52 मामले आए। इसमें सात मामले निस्तारित हुए।