फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Service Lane: Road turned into pits, increasing trouble

सर्विस लेन: गड्ढों में तब्दील सड़क, बढ़ा रही मुसीबत

Fri, 14 Jul 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 14 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Service Lane: Road turned into pits, increasing trouble
मेंहदावल बाईपास पर बीच सड़क में बना गड्ढा।
-खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास से डीघा बाईपास तक हाइवे के बगल में सर्विस लेन बना है
विज्ञापन

-दोनों तरफ करीब पांच किमी के दायरे की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गया है
-यात्रियों को आने-जाने में उठानी पड़ रही परेशानी
- हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में हाइवे के बगल में सर्विस लेन बनाया गया है। ताकि स्थानीय यात्रियों को आने-जाने में कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। लेकिन जगह-जगह सर्विस लेन गड्ढों में तब्दील हो गया है। जिससे छोटे- बडे़ वाहनों के चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे हादसे की भी आशंका बनी रहती है। हाइवे प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।

खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास से डीघा बाईपास तक हाइवे के बगल में सर्विस लेन बना है। इसके साथ ही मेंहदावल बाईपास से नेदुला की ओर जाने वाले मार्ग पर भी सर्विस लेन है। वर्तमान समय में दोनों तरफ करीब पांच किमी के दायरे में बना सर्विस लेन गड्ढों में तब्दील हो गया है। जगह-जगह गिट्टियां उखड़कर बिखरी पड़ी हैं। कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिससे वाहनों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वर्तमान समय में बरसात का मौसम चल रहा है। ऐसे में सर्विस लेन पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है। जिससे यात्रा मुश्किल हो गई है। साथ ही यदि संभल कर नहीं चले तो हादसा हो सकता है। सर्विस लेन के बदहाल होने से सबसे ज्यादा आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। क्योंकि उनके घर जाने का यही एक मात्र रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बगहिया पूर्वी निवासी महेश कुमार ने कहा कि सर्विस लेन पर गड्ढों के कारण काफी दिक्कत हो रही है। मोहद्दीनपुर निवासी विजय कुमार ने कहा कि सर्विस लेन पर बड़े-बड़े गडढ़े बन गए हैं। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाता है। जिससे सड़क और गड्ढे का अंतर कर पाना संभव नहीं होता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इन लोगों ने सर्विस लेन की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।


इस समय कांवड यात्रा चल रही है। जिसके कारण रुट डायवर्जन किया गया है। रुट डायवर्जन समाप्त होने के बाद सर्विस लेन की मरम्मत करा दी जाएगी। वैसे हाइवे पर काम चल रहा है।
-भावेश अग्रवाल, प्राजेक्ट मैनेजर एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed