{"_id":"6b09c5fd476c6729560d87b0","slug":"server-is-not-cooperating-causing-trouble-for-people-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-161264-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सर्वर नहीं दे रहा साथ, लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सर्वर नहीं दे रहा साथ, लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन
सेमरियावां। जनगणना-2027 के तहत चल रही स्वगणना प्रक्रिया में ऑनलाइन पोर्टल की तकनीकी खामियां लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं। घर बैठे मकान और परिवार का विवरण दर्ज करने की सुविधा के बावजूद लोग कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। कहीं मोबाइल नंबर का सत्यापन नहीं हो रहा है तो कहीं मकान की सही लोकेशन दर्ज करने में दिक्कत आ रही है। इसके अलावा एक मोबाइल नंबर से कई मकानों का विवरण दर्ज करने और सर्वर की धीमी गति ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
जनगणना के दूसरे चरण में शुरू हुई स्वगणना प्रक्रिया लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। ऑनलाइन पोर्टल की धीमी गति और लंबी प्रश्नावली के कारण लोगों को फॉर्म भरने में 45 मिनट से अधिक समय लग रहा है। कई बार सर्वर धीमा होने या पोर्टल से लॉग आउट हो जाने के कारण पूरी की गई प्रक्रिया भी बाधित हो रही है।
इससे लोगों को दोबारा लॉगिन कर मशक्कत करनी पड़ रही है। स्वगणना का उद्देश्य लोगों को घर बैठे अपने मकान और परिवार से जुड़ी जानकारियां स्वयं दर्ज करने की सुविधा देना है लेकिन तकनीकी अड़चनें इस सुविधा पर भारी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
फॉर्म में करीब 40 सवालों के जवाब देने के साथ परिवार के प्रत्येक सदस्य की शिक्षा, जन्म स्थान और अन्य जानकारियां दर्ज करनी पड़ रही हैं। कई जानकारियां जुटाने में ही काफी समय लग जा रहा है। मोबाइल पर एक-एक विवरण भरने और अगले चरण तक पहुंचने में भी परेशानी हो रही है।
खास बात यह है कि ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी रखने वाले लोग भी सर्वर की धीमी गति से परेशान हैं। वहीं, बुजुर्गों और तकनीकी जानकारी कम रखने वाले लोगों को दूसरों की मदद लेनी पड़ रही है। लोगों ने पोर्टल की गति बढ़ाने, बार-बार लॉगआउट होने की समस्या दूर करने और प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की है।
स्वगणना पोर्टल पर सबसे अधिक शिकायत मोबाइल नंबर सत्यापन को लेकर सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि मोबाइल नंबर दर्ज करने और ओटीपी प्राप्त होने के बावजूद पोर्टल पर नंबर का जनगणना के प्रथम चरण में दर्ज मोबाइल नंबर से मिलान नहीं होने का संदेश दिखाई दे रहा है।
इससे सही नंबर होने के बावजूद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। लोग इस असमंजस में हैं कि आखिर किस मोबाइल नंबर से अपना विवरण दर्ज करें। दूसरी समस्या एक मोबाइल नंबर से एक से अधिक मकानों का विवरण दर्ज करने को लेकर है।
जिन लोगों के नाम पर अलग-अलग स्थानों पर मकान हैं, उन्हें सभी मकानों का ब्योरा दर्ज करने में परेशानी हो रही है। वहीं, जिन परिवारों के सदस्य अलग-अलग मकानों में रहते हैं, उनके विवरण को लेकर भी असमंजस बना हुआ है।
पोर्टल पर लोकेशन दर्ज करने की समस्या भी लोगों को परेशान कर रही है। मोबाइल की लोकेशन चालू होने के बावजूद कई बार मकान का वास्तविक स्थान दर्ज नहीं हो पा रहा है। कभी लोकेशन दूसरी जगह दिखने लगती है तो कभी पोर्टल वर्तमान स्थान की पहचान नहीं कर पाता। इससे मकान की सही स्थिति दर्ज करना मुश्किल हो रहा है।
इसके अलावा वेबसाइट की धीमी गति, सर्वर की समस्या और बार-बार पोर्टल बंद होने से फॉर्म जमा करने में भी दिक्कत आ रही है। कई लोग परिवार के सदस्यों और मकान का पूरा विवरण भरने में काफी समय लगा रहे हैं लेकिन अंतिम चरण में फॉर्म सबमिट नहीं हो पा रहा है। ऐसे में उन्हें दोबारा पूरी प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। तकनीकी समस्याओं से आम नागरिकों के साथ ही स्व-गणना में सहयोग कर रहे शिक्षक और कर्मचारी भी परेशान हैं।
-- -- -- -- -- -
स्वगणना पोर्टल पर मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद उसके मिलान नहीं होने का संदेश आ रहा है। जबकि मोबाइल नंबर चालू है और ओटीपी भी प्राप्त हो रहा है। इसके बावजूद आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। विभाग को इस तकनीकी समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए।
-एजाज मुनीर, सेमरियावां
-- -- -- -- -
स्वगणना पोर्टल पर मकान की लोकेशन दर्ज करने में काफी परेशानी हो रही है। मोबाइल की लोकेशन ऑन रहने के बावजूद कभी सही स्थान नहीं दिखता तो कभी पोर्टल स्थानों की पहचान नहीं कर पाता। इससे जनगणना का विवरण भरने में दिक्कत हो रही है।
-शोएब नदवी, सेमरियावां
-- -- -- --
स्वगणना की प्रक्रिया सरल और कम समय में पूरी होने वाली होनी चाहिए। करीब 40 सवालों के जवाब देने पड़ते हैं। कई जानकारियां पहले से जुटानी पड़ती हैं। परिवार के सदस्यों और मकान का पूरा विवरण भरने में काफी समय लग रहा है। सर्वर धीमा होने या वेबसाइट बंद होने से कई बार फॉर्म सबमिट नहीं हो पाता। मोबाइल पर एक-एक विवरण भरना भी आसान नहीं है।
-डीके श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य
-- -- -- -- -- -
एक मोबाइल नंबर से अलग-अलग स्थानों पर स्थित कई मकानों का विवरण दर्ज करने को लेकर लोगों में असमंजस है। जिन परिवारों के सदस्य या मुखिया अलग-अलग मकानों में रहते हैं, उनके विवरण दर्ज करने में परेशानी हो सकती है। पोर्टल पर ऐसी स्पष्ट व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे सभी मकानों और परिवारों की सही जानकारी दर्ज की जा सके।
-मसीहुद्दीन, पिपरा गोविंद
-- -- -- -- --
स्वगणना जनगणना की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। मोबाइल नंबर सत्यापन, लोकेशन और अन्य तकनीकी समस्याओं की शिकायत मिलने पर उन्हें उच्चाधिकारियों और तकनीकी टीम तक पहुंचाया जाएगा, ताकि उनका समाधान कराया जा सके। लोगों से सही जानकारी और मकान की वास्तविक लोकेशन के आधार पर स्व-गणना प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।
-अनुराग कुमार यादव, तहसीलदार, खलीलाबाद