Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Tehsildar had Form-6 filled out.

Sant Kabir Nagar News: तहसीलदार ने भरवाए फाॅर्म-6

Fri, 27 Nov 2026 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The Tehsildar had Form-6 filled out.
रायपुर छपिया उर्फ ठोका में मतदाता पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण करते अ​धिकारी-स्रोत ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अधिक समावेशी बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को सेमरियावां ब्लॉक के रायपुर छपिया उर्फ ठोका गांव में विशेष अभियान शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान तहसीलदार खलीलाबाद अनुराग कुमार यादव की देखरेख में ग्रामीणों के फार्म-6 भरवाए गए।
अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों का नाम शामिल कराना और नए मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना रहा। अभियान के दौरान तहसीलदार अनुराग कुमार यादव ने गांव में पहुंचकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया का जायजा लिया।
विज्ञापन

अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें फार्म-6 भरने की जानकारी दी। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, ऐसे नागरिक जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तथा पात्रता पूरी करने वाले लोगों को आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम दर्ज होना जरूरी है। इसके लिए अभियान को गंभीरता से चलाया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि गांवों में घर-घर संपर्क कर लोगों को जागरूक करें और नाम जोड़ने के इच्छुक पात्र नागरिकों के फार्म-6 भरवाने में सहयोग करें।

उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत फार्म-6 भरकर आवेदन करें। मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी का पहला महत्वपूर्ण कदम है।
इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल सत्येंद्र कुमार, सुपरवाइजर जितेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed