{"_id":"63333554473ecc25451daeb8","slug":"send-bill-without-electricity-connection-khalilabad-news-gkp45200728","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कनेक्शन ही उपभोक्ताओं को बिजली बिल का ‘झटका’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कनेक्शन ही उपभोक्ताओं को बिजली बिल का ‘झटका’
विज्ञापन
बिजली का बिल अधिक आने खैरा गांव में प्रदर्शन करते गांव के लोग।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
बिना कनेक्शन ही उपभोक्ताओं को बिजली बिल का ‘झटका’
- खैरा गांव के लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विद्युत वितरण निगम ने खैरा गांव के लोगों को बिना कनेक्शन के ही बिजली का बिल भेज दिया है। आरोप है कि अधिकारी और कर्मचारी भुगतान करने का दबाव बना रहे हैं। नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने इसकी जांच की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2016-17 में खैरा गांव को लोहिया गांव के रूप में चयनित किया गया। 2017 में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत विद्युत वितरण निगम ने दलित बस्ती में बिजली के पोल लगाए, लेकिन तार नहीं खींचे गए।
वर्ष 2021 में तार खींचे गए और लोगों के घरों में कनेक्शन दिए गए। पिछले माह विद्युत निगम ने 2017 से 2021 तक का बिल भेज दिया। 40 लोगों को 35 से 40 हजार रुपये तक का बिल भेजा गया है।
विज्ञापन
आरोप है कि अब अधिकारी और कर्मचारी बिल जमा करने के लिए दबाव बना रहे हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव में प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि गलत ढंग से भेजे गए बिल में सुधार नहीं किया गया तो डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
जेई बोले - नहीं है जानकारी
विद्युत वितरण निगम के जेई चंद्रभूषण से जब बिजली बिल के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है। जानकारी प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विद्युत वितरण निगम के अधिशाषी अभियंता दिव्य रंजन ने कहा कि शिकायती पत्र एसडीओ के माध्यम से प्राप्त हुआ है। इसकी जांच कराई जाएगी। यदि बिजली बिल में कोई गड़बड़ी होगी तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा।
अंधेरे में किया गुजर अब थमा दिया बिजली का बिल
गांव के विकास कुमार, विनय कुमार, बाबूलाल, रामनिवास, सूर्य कुमार का कहना है कि सालों तक अंधेरे में जिंदगी गुजारनी पड़ी। बिजली का प्रयोग भी नहीं किया अब निगम ने हजारों को बिल थमा दिया है। उनका कहना है कि शिकायत करने के बाद अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं।