{"_id":"68c851bb17f54cf77804d948","slug":"semriyawans-unani-hospital-panchayat-bhawan-and-community-toilet-turned-into-a-pond-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-138455-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां का यूनानी अस्पताल, पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय तालाब में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां का यूनानी अस्पताल, पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय तालाब में तब्दील
Mon, 15 Sep 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
सेमरियांवा में स्थित यूनानी अस्पताल व पंचायत भवन जहां जाने का रास्ता पानी में डूबा हुआ है। संव
लोहराैली। सेमरियावां का यूनानी अस्पताल, पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय तालाब में तब्दील हो चुका है। स्थिति यह है कि यहां पर आने जाने में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का निदान स्थानीय स्तर पर नहीं होने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
तकरीबन 10 हजार की आबादी वाले सेमरियावां कस्बे में स्थित यूनानी अस्पताल वर्तमान समय में तालाब में तब्दील हो गया है। स्थिति यह है कि यहां पर दवा इलाज के लिए आने वाले मरीजों को पानी में घुसकर अस्पताल में जाना पड़ता है। इसके चलते मरीजों के साथ ही साथ अस्पताल का स्टाफ भी इस समस्या से जूझ रहा है। इसी अस्पताल के बगल में स्थित पंचायत भवन पर भी आने जाने वाला रास्ता पानी से भरा हुआ है। बगल में स्थित सामुदायिक शौचालय की स्थिति भी इसी तरह की हो गई है।
स्थिति यह है कि सामुदायिक शौचालय पर ताला लगा हुआ रहता है। यहां आने-जाने में लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अरशद चौधरी, मौलाना फुजैल नदवी, समाजसेवी वसीम अहमद, महबूब अहमद, ज्ञान चन्द्र, एजाज अहमद, राम मिलन कन्नौजिया, इरशाद अहमद, ज़ुबैर अहमद पसमांदा समाज, अफजल हुसैन, घनश्याम लोधी, समीर अहमद आदि लोगों ने इस समस्या के समाधान की मांग की है।