फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Semariawan block meeting postponed due to lack of security arrangements

Sant Kabir Nagar News: सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में सेमरियावां ब्लॉक की बैठक स्थगित

Sun, 29 Sep 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 29 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Semariawan block meeting postponed due to lack of security arrangements
- आज होनी थी बैठक, बीडीओ ने कहा- त्योहारों का हवाला देकर दुधारा थाना प्रभारी ने पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई
विज्ञापन

- अविश्वास प्रस्ताव मामले में 55 सदस्यों पर केस के बाद गहराया संकट
- क्षेत्र पंचायत चुनाव के बाद तीन साल में नहीं हो सकी है एक भी बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। सेमरियावां ब्लाॅक की रविवार को प्रस्तावित बैठक आखिरकार स्थगित कर दी गई। बीडीओ ने कहा है कि त्योहारों की वजह से दुधारा थाने से पर्याप्त सुरक्षा बल नहीं मिल पा रहा है। अब यह बैठक पांच नवंबर को कराई जाएगी। हालांकि, अविश्वास प्रस्ताव मामले में मौजूदा प्रमुख और पूर्व प्रमुख की पत्नी समेत 55 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज होने के बाद इस बैठक पर संकट के बादल नजर आने लगे थे। अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
सेमरियावां ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत चुनाव के बाद से ही चर्चा में है। ब्लॉक प्रमुख चुने जाने के बाद तीन साल में इस ब्लॉक एक भी बैठक नहीं हो पाई है। इसकी वजह से विकास की कार्ययोजना भी नहीं बन सकी और क्षेत्र का विकास गति नहीं पकड़ पा रहा है। बीते 11 सितंबर को क्षेत्र पंचायत की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन ब्लॉक कार्यालय के बाहर ही प्रमुख और पूर्व प्रमुख के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। हंगामा शांत कराने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा था। उसके बाद कोरम के अभाव में बैठक स्थगित करनी पड़ी थी।
विज्ञापन


हंगामे के बाद बैठक में मात्र 60 सदस्य ही पहुंचे, जबकि नियम के मुताबिक 80 सदस्यों की मौजूदगी अनिवार्य है। इसके बाद प्रशासन ने 30 सितंबर को बैठक का एजेंडा जारी किया था। 30 सितंबर को होने वाली बैठक पर लोगों की नजरें टिकी हुई थीं। इस बीच 26 सितंबर की देर रात डीपीआरओ की तहरीर पर अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष और विपक्ष में फर्जी शपथ पत्र देने के मामले में पुलिस ने मौजूदा ब्लॉक प्रमुख मजहरुन्निशा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पत्नी हाजरा खातून के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद प्रस्तावित बैठक पर भी संकट गहरा गया था। अमर उजाला ने 28 सितंबर के अंक में ‘तीन साल से विकास कार्य ठप, केस के बाद प्रस्तावित बैठक पर भी संकट’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर बैठक काे लेकर असमंजस जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पांच नवंबर को बैठक होने की उम्मीद
शुक्रवार की देर रात बीडीओ सेमरियावां विजय कुमार सिंह ने पत्र जारी कर कहा है कि क्षेत्र पंचायत की बैठक 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे बुलाई गई थी। इस बीच दुधारा थाने के प्रभारी निरीक्षक ने पत्र भेजकर बताया है आगामी त्योहारों को देखते हुए बैठक के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराया जाना संभव नहीं है। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख सेमरियावां ने 30 सितंबर को प्रस्तावित बैठक स्थगित कर दी है। अब पांच नवंबर को बैठक होने की उम्मीद है।


दुधारा पुलिस ने पत्र के माध्यम से सुरक्षा देने असमर्थता जताई है। प्रशासन का जो निर्णय होगा उसका पालन किया जाएगा। उम्मीद है कि प्रशासन अगली तिथि पर बैठक जरूर कराएगा। - मजरूहनिशा, ब्लॉक प्रमुख, सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed