फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Semariawan BDO found guilty in embezzlement case

Sant Kabir Nagar News: गबन के मामले में दोषी पाए गए सेमरियावां बीडीओ

Thu, 17 Oct 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 17 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Semariawan BDO found guilty in embezzlement case
- मऊ के दोहरीघाट में वर्ष 2020-21 में तैनाती के दौरान शासकीय धन के दुरुपयोग का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में सेमरियावां बीडीओ विजय कुमार सिंह शासन स्तर से हुई जांच में दोषी पाए गए हैं। शासन ने मामले की विस्तृत जांच के लिए संयुक्त विकास आयुक्त आजमगढ़ को जांच अधिकारी नामित किया है।

बीडीओ विजय सिंह पर मऊ जिले के दोहरीघाट विकास खंड में तैनाती के दौरान वर्ष 2020-21 में ग्राम पंचायत पनइल बिहटा में खड़जा निर्माण और ग्राम पंचायत गोठा में सीसी रोड से लालजीपुरा तक खडंजा मरम्मत कार्य में सरकारी धन के गबन का आरोप लगा था। शासन की जांच में सरकारी सेवक आचरण नियमावली का उल्लंघन पाया गया, जिसके लिए विजय सिंह को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली के तहत अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए संयुक्त विकास आयुक्त आजमगढ़ मंडल को जांच अधिकारी नामित किया गया है। तत्कालीन बीडीओ के खिलाफ आरोप पत्र गठित कर अलग से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article