{"_id":"644028efc8b94bdbae0ff647","slug":"selling-the-vehicle-asked-for-money-in-the-account-khalilabad-news-c-7-1-132365-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वाहन बेचने का झांसा देकर खाते में मंगा ली रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वाहन बेचने का झांसा देकर खाते में मंगा ली रकम
Wed, 19 Apr 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 19 Apr 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जालसाज ने खुद को सैन्य कर्मी बता कर अपनी पुरानी बोलेरो बेचने का झांसा देकर पीड़ित से रकम खाते में मंगा ली। न तो रुपये लौटाए और न ही गाड़ी दी। बाद में पीड़ित को धोखाधड़ी का शिकार होने का पता चला तो उसने कोतवाली में पहुंच कर शिकायत की। पुलिस ने बुधवार देर शाम अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरु की।
बालूशासन निवासी रंगीलाल का कहना है कि वह जीप चलाते हैं। पांच अप्रैल को दो अलग-अलग नंबरों से उसके बेटे प्रभाकर के पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने बोलेरो की फोटो व्हाटसएप पर भेजी। कहा कि उसे वह 1,10000 रुपये में दे सकता है। वह तैयार हो गए। कॉल करने वाले ने खुद को आर्मी में नौकरी करने की जानकारी दी। आरोपी ने पहले 15,000 रुपये एडवांस में मांगे। उन्होंने ग्राहक सेवा केंद्र से 15,000 रुपये उसके बताए बैंक खाते में भेज दिए।
फिर आरोपी ने 14,999 रुपये और मांगे। उन्होंने ग्राहक सेवा केंद्र से 14999 रुपये उसके बैंक खाते में जमा कर दिए। फिर उसने कॉल करके 10000 रुपये की मांग की। उन्होंने उसके खाते में भेज दिए। उसके बाद उनके बेटे से फोन पे के माध्यम से 5,000 रुपये मंगा लिए और गाड़ी उस दिन नहीं दी। अगले दिन गाड़ी के बारे में पूछा तो आरोपी गुमराह करता रहा। बाद में आसपास के लोगो से जानकारी की तो पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। तब साइबर सेल में इसकी शिकायत की। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।