फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Self-enumeration will be done till May 21, you can fill the entry yourself

Sant Kabir Nagar News: 21 मई तक होगी स्वगणना, स्वयं भर सकेंगे प्रविष्टि

Wed, 05 Aug 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Self-enumeration will be done till May 21, you can fill the entry yourself
संतकबीरनगर। एडीएम वित्त व राजस्व एवं जिला जनगणना अधिकारी जयप्रकाश ने सात मई से शुरू होने वाली जनगणना-2027 को लेकर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता की। एडीएम ने बताया कि जनगणना सकुशल संपन्न कराने के मद्देनजर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर जनगणना निदेशालय द्वारा जारी किए गए तिथियों के अनुसार निर्धारित कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि भारत की जनगणना-2027 के क्रम में स्व गणना सात मई से 21 मई तक निर्धारित की गई है। जनगणना दो चरणों में कराई जाएगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना होगी। 22 मई से 20 जून तक एवं द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना एवं जातिगत जनगणना नौ से 28 फरवरी 2027 तक की जानी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत की 16 वीं जनगणना पहली बार पूर्णतः डिजिटल माध्यम से की जा रही है। पहले चरण में हर मकान, भवन एवं परिवार का हाउस लिस्टिंग कार्य किया जाएगा। इसके लिए जिओ मैपिंग, मोबाइल एप, जीपीएस ट्रैकिंग एवं सेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। ताकि कोई घर न छूटे और डुप्लिकेट प्रविष्टि न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक जानकारी एकत्र की जाएगी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार विस्तृत जाति संबंधी डाटा भी इस जनगणना का हिस्सा होगा। उन्होंने कहा कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य के दौरान प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना के 33 प्रश्नों को पूछेंगे। जनगणना के शुरू होने से 15 दिन पूर्व यानि की सात मई से 21 मई तक स्व गणना करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। लोग स्वयं अपने मोबाइल, कंप्यूटर अथवा लैपटाप से घर बैठे जनगणना की पूरी जानकारी भर सकेंगे। स्व गणना देश में पहली बार हो रहा है, जिससे प्रक्रिया अधिक आसान, तेज एवं पारदर्शी रहेगी।
प्रेसवार्ता में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला प्रभारी जनगणना सुजीत कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed