फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sehri and Iftar are expensive in Ramadan

Sant Kabir Nagar News: रमजान में महंगी है सहरी और इफ्तारी

Sat, 21 Feb 2026 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Sehri and Iftar are expensive in Ramadan
- रमजान शुरू होते ही फलों व ड्राई फ्रूट की मांग बढ़ी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। रमजान शुरू होते ही फलों पर महंगाई छा गई है। बाजार में फलों के दाम डेढ़ गुना तक बढ़ गए हैं। वहीं ड्राई फ्रूट्स के दाम भी बढ़ गए हैं।

माह-ए-रमजान 18 फरवरी से शुरू हो गया है। रमजान का पहला अशरा रहमत का जारी है। जो दस दिनों तक चलेगा। रमजान में फलों पर महंगाई छा गई है। सूखे मेवे की बात करें तो 200 रुपये किलो तक की तेजी आई है। वहीं फल भी इस महंगाई से पीछे नहीं हैं। फलों पर भी 50 रुपये किलो तक की तेजी दर्ज की गई है। कारोबारियों के अनुसार रमजान पपीता, तरबूज, सेब, अनार, खजूर, प्याज, तेल, बेसन के दाम बढ़ जाते हैं। फिर भी रोजेदारों के हौसले बुलंद हैं। इफ्तार पर दस्तरखान सजे मिलते हैं। दुकानों पर भीड़ लगी रहती है।

रमजान में अधिक खपत वाले मेवों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। बादाम, काजू, पिस्ता और अखरोट के दामों में 50 से 200 रुपये किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। व्यापारियों के अनुसार, थोक बाजारों में भी इनकी कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे खुदरा बाजार में भी असर पड़ रहा है। रमजान में सहरी और इफ्तार के दौरान इस्तेमाल होने वाले कचरी, चिप्स और पापड़ की कीमतों में भी 5 से 10 रुपये किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। चीनी मसाले जैसी जरूरी चीजों के दाम भी धीरे-धीरे ऊपर जा रहे हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

सेमरियावां चौराहा पर फल बिक्री कर रहे मारूफ अहमद का कहना है कि रमजान शुरू होते देख फल महंगे हो गए हैं। अभी और दाम बढ़ने की उम्मीद है। अंगूर फुटकर बाजार में 200 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। सबसे ज्यादा महंगाई तो सेब पर है, जो फुटकर में 150 रुपये प्रति किलो से 250 रुपये किलो तक बिक रहा है। पपीता भी 50 रुपये किलो बिका रहा है। वहीं, कीनू 70 रुपये प्रति किलो तो संतरा 90 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काले अंगूर 200 रुपये किलो बिक रहा है। बाहर से आने वाला तरबूज भी 50 प्रति किलोग्राम बिक रहा है। इस बार कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। सेब, केला, खजूर, तरबूज, पपीता के दाम 20 से 50 रुपये किलो तक बढ़ गए हैं। विक्रेताओं का कहना है कि मांग बढ़ने के साथ ही कीमतें और ऊपर जा सकती हैं।


00000

सबसे ज्यादा खाई जाती है खजूर
माह-ए-रमजान के इफ्तार में खजूर को इस्लाम में सुन्नत बताया गया है इस महीने में एक खजूर ऐसी चीज है जो सबसे ज्यादा खाई जाती है और ज्यादातर घरों में इस्तेमाल होती है। बताया जाता है कि खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होती है। 100 ग्राम खजूर में तकरीबन 277 कैलोरीज होती हैं। जो तकरीबन 3 रोटी के बराबर एनर्जी देती है। बता दें खजूर से रोजा खोलने का फायदा यह भी होता है कि यह बॉडी को तेजी से एनर्जी देने का काम करती है। सेमरियावां में खजूर विक्रेता जियाउद्दीन ने बताया कि कलमी खजूर 600 रुपये किलो, मशरुक 400 रूपये, सगई 550 रूपये, राबिया 350 रूपये, मैबरूम 1000 रुपये, मेडजूल 1200 रुपये, अंबर, अजवा 1000 रुपये बिक रही है। रूह अफज़ा की बिक्री भी जोरों पर है। रोजेदार इफ्तार के वक्त गले की तरावट के साथ ठंडक पहुंचाने के लिए शरबत का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।



00000

भूख प्यास से इम्युनिटी पाॅवर पर पड़ता है असर
सीएचसी के डाॅक्टर जावेद अख्तर ने बताया कि रोजेदार पूरे दिन भूखे-प्यासे रहते हैं। इसके चलते उनकी इम्यूनिटी पाॅवर घट जाती है। इफ्तार के समय नारियल पानी, पपीता, तरबूज पानी की कमी पूरी करते हैं और इंस्टेंट एनर्जी देते हैं। वहीं सेब, अंगूर, केला जैसे फल भूख मिटाते हैं। यदि फलों के बजाए इफ्तारी के समय तला और भुना खाते हैं तो पानी की कमी पूरी नहीं होगी। साथ ही यह पाचन शक्ति को भी प्रभावित करेगा। इफ्तार में इस्तेमाल किए जाने वाला फल खजूर सबसे महत्वपूर्ण है। खजूर से शरीर में एनर्जी मिलती है ये स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed